Skip to main content

मेघालय यात्रा: शिलॉंग भ्रमण- लेडी ह्याद्री पार्क और शिलॉंग गोल्फ कोर्स (Shillong Sightseeing: Lady Hyadri Park and Shillong Golf Course)

पिछली पोस्ट में अब तक हम शिलॉंग स्थित एक बड़े चर्च कैथेड्रल मेरी देख चुके थे। इसके बाद दो पड़ाव और बाकि थे- एक था शहर के बीचों बीच स्थित लेडी ह्याद्री पार्क तथा दूसरा एशिया का एक प्राकृतिक गोल्फ कोर्स।
दिल के आकार का... 
मेघालय के पिछले पोस्ट:



लेडी ह्याद्री पार्क पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी एक बहुत बड़ा आकर्षण है, जहाँ खासकर शाम के वक़्त काफी भीड़-भाड़ होती है। यहाँ तरह-तरह के पौधे और फूलों के बगीचे भरे पड़े हैं। बच्चों खेलने के लिए भी यहाँ बहुत सारे साधन मौजूद हैं। अंदर एक छोटा सा चिड़ियाघर भी है जहाँ जीव-जंतुओं किस्में हैं। हलक-हलकी चलती हवाओं के बीच यहाँ बैठकर आप घंटों आराम से बिता सकते हैं। मुझे दिल आकार के बने एक छोटे से जलाशय ने बड़ा आकर्षित किया। कुल मिलाकर यह पार्क जापानी शैली का बना हुआ है और सबसे बड़ी बात यह की यहाँ प्रवेश के लिए कोई शुल्क भी नहीं लगता, बिल्कुल निशुल्क ही है ! पूर्वोत्तर भारत की जबरदस्त हरियाली का यह एक बेजोड़ नमूना है!

                        आगे चलते हैं- शिलॉंग शहर भ्रमण में आज के अंतिम आकर्षण शिलोंग गोल्फ कोर्स की ओर। भारत के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स में से एक है यह। सबसे बड़ी बात यह है की यह एशिया के कुछ गिने-चुने प्राकृतिक रूप से बने गोल्फ कोर्सों में से एक है। इसे पूरब का ग्लेनिगल (Gleaneagles of the East) भी कहा जाता है, क्योकि यह ब्रिटेन के ग्लेनिगल के गोल्फ कोर्स के मिलता-जुलता है। सन 1898 में इसे ब्रिटिश अफसरों द्वारा बनवाया गया था, तब इसमें कुल नौ गोल थे, अभी अठारह हैं। बुरांश के फूलों से भरा हुआ यह बगीचा एकदम मन प्रसन्न कर देती है। चीड़ के पेड़ों के बीच से सूर्यास्त की किरणें बेहद अद्भुत नजारा पैदा करती है। अगर आप गोल्फ के शौक़ीन नहीं भी हों, तो भी यहाँ की फ़िज़ा आपको मदहोश कर देगी। यहाँ भी प्रवेश के लिए कोई फीस नहीं देना पड़ता, किसी तरह की कोई चहारदीवारी भी नहीं है और आम लोगों के लिए हमेशा ही खुला रहता है। 

   खैर, शिलॉंग के आज का लोकल भ्रमण तो अब यहीं खत्म होता है। आपको ये पोस्ट कुछ छोटी जरूर लगी होगी, पर अगले एक और महत्वपूर्ण पोस्ट में मैं आपको ले चलूँगा शिलॉंग ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक डॉन बोस्को म्यूजियम। वैसे यह एक निजी संस्था के द्वारा चलाया जाता है, फिर भी यहाँ पूरे उत्तर-पूर्व भारत को समझने के लिए अनगिनत सामग्रियाँ मौजूद है। 
तब तक आप लेडी ह्याद्री पार्क तथा गोल्फ कोर्स का आनंद लीजिये:---
लेडी ह्याद्री पार्क 

















शिलांग गोल्फ कोर्स 








मेघालय के पिछले पोस्ट:



इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें साथ ही मेरे नए यूंट्यूब चैनल  YouTube.com/TravelWithRD भी सब्सक्राइब कर लें। 

Comments

  1. बेहतरीन और लाजवाब , बहुत अच्छा लगा पढ़कर, लिखते रहिये
    जहाँ हम जा नहीं सके हैं या जा नहीं सकते वहां के बारे पढ़कर ही खुश हो लेते हैं

    ReplyDelete
  2. बढ़िया आरडी भाई ! मजा आ रहा है मेघालय को देखने में

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद्

      Delete
  3. Hey keep posting such good and meaningful articles.

    ReplyDelete
  4. I can see that you possess a degree of expertise on this subject, I would like to hear much more from you on this subject matter. I have bookmarked this page and will return soon to hear additional about it.

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छे रद भाई ...दिल खुश हो गया आपकी यात्रा वर्तान्त पढ़कर ..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...