Skip to main content

Posts

Showing posts with the label andman travel tips

उत्तरी अंडमान क्यों जाएँ ?(Why you should visit North Andman)

अंडमान शानदार समुद्र तटों, विविध वनस्पतियों, जीवों और समुद्री जीवन के दर्शन के लिए एक आदर्श जगह है, लेकिन ज्यादातर पर्यटक सिर्फ दक्षिण अंडमान ही आते हैं- यानी, पोर्ट ब्लेयर, नील, हैवलॉक आदि। इसका मतलब यह नहीं है कि अंडमान पर्यटन सिर्फ दक्षिण तक सीमित है। उत्तरी अंडमान में कई अन्य सुंदर द्वीप हैं जो अभी भी बहुत कम देखे गए हैं। लेकिन विभिन्न कारणों के कारण, लोग इस क्षेत्र में या तो रूचि नहीं रखते या अनभिज्ञ हैं। How to Plan Andman Nicobar Trip My 10 Days Itinerary for Andman Trip Know my last Andman Solo Trip Budget उत्तरी अंडमान जाने के कारण: 1. दक्षिणी अंडमान से कुछ कम सुंदर नहीं Ross and Smith Island, Diglipur, North Andman ऐसा मत सोचिए कि यदि आप उत्तरी अंडमान जाते हैं, तो यह आपका समय, पैसा और ऊर्जा नहीं वसूल करेगा। इसके विपरीत, आप पाएंगे कि अंडमान का यह क्षेत्र एक वास्तविक घुमक्क्ड के लिए और भी अधिक आकर्षक है। रॉस और स्मिथ जैसे कुछ द्वीप विश्व प्रसिद्ध हैवलॉक द्वीप से भी अधिक सुंदर लगते हैं। अंडमान की सबसे ऊंची चोटी- सैडल पीक भी उत्तरी अंडमान में स्थित है जो एक लोकप्रिय ट्रैकिंग मार्...