चिड़ियाटापू और मुंडा पहाड़ तट: समंदर में पहाड़ों पर सूर्यास्त! (Chidiyatapu and Munda Pahad Beach: Sunset in the hilly ocean)
इस पोस्ट के शीर्षक को पढ़ आपको लग रहा होगा की कहीं मैं यूँ ही दिल बहलाने के लिए तो ऐसा नहीं लिख रहा? भला समुद्र में भी कहीं पहाड़ हो सकता है क्या? हमारा देश ही भला ऐसा है की ऐसे पोस्ट लिखने को मैं मजबूर हो जाता हूँ! अंडमान यात्रा अब समाप्ति की ओर है और आज दसवां और आखिरी दिन हैं। लगभग सारे मुख्य दर्शनीय स्थल, ऐतिहासिक स्मारक जैसे की सेल्युलर जेल तथा चाथम आरा मिल , और द्वीपों जैसे की , नार्थ बे, रॉस, नील , हेवलॉक , रॉस एंड स्मिथ, बाराटांग , जॉली बॉय आदि के भी दर्शन हो चुके हैं। आज आखिरी दिन जिसे देखने मैं जा रहा हूँ वो पोर्ट ब्लेयर शहर से करीब एक ही घंटे की दूरी पर है। मुंडा पहाड़ तट \ ***अंडमान के अन्य पोस्ट*** शुरुआत अंडमान यात्रा की... ( Trip to Andman: Jamshedpur-Kolkata to Port Blair) अंडमान यात्रा: सेल्युलर जेल (Trip to Andman: Cellular Jail) अंडमान यात्रा: लकड़ियों की जादूगरी- चाथम आरा मील और कोर्बिन तट (Chatham Saw Mill and Corbyn's Cove Beach- Port Blair)...