कहते हैं दिल्ली तो दिल वालों की है, लेकिन यह देश का वो दिल है जहाँ की धड़कन ने सदियों से इस देश के इतिहास को गुंजयमान बनाया है। यह भारतबर्ष के अतीत का वो दस्तूर है जिसके बारे जितना लिखा जाय, कम है। आगरा और फतेहपुर सिकरी की गर्मी हम काफी झेल चुके थे, लेकिन फिर भी हमारा अगला पड़ाव था दिल्ली। आगरा से मात्र चार घंटे की ट्रेन यात्रा करके हम नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुचे। ट्रेन में हमें जबरदस्त भीड़ का सामना करना पड़ा। यह मेरी पहली महानगर यात्रा थी। स्टेशन से कुछ किमी की दुरी पर ही पहाड़गंज नाम का एक जगह है जहाँ आपको ठहरने के लिए हर बजट के होटल मिल जायेंगे। यही पर अराकसाँ रोड में हम होटल में दाखिल हुए और निकल पड़े अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली दर्शन करने। यूँ तो आप दिल्ली घूमने के लिए बसों का सहारा ले सकते है मैट्रो की भी उत्तम व्यवस्था है ही। लेकिन इतने बड़े शहर में बिना किसी गाइड के घूमना हमारे लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही थी। इसीलिए...
A Travel Blog in Hindi and English