Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bangkok

बैंकाक शहर: वाट फ़ो और वाट अरुण (Bangkok City: Wat Pho and Wat Arun)

थाईलैंड यात्रा के तीसरे दिन हम वापस बस पकड़ पटाया से बैंकाक आ गए। बैंकाक में हमें सिर्फ दो दिनों के लिए ही रुकना था लेकिन इतने बड़े शहर के लिए सिर्फ 2 दिन बिल्कुल नाकाफी थे। फिर भी हमारी कोशिश रही कि कम से कम मुख्य स्मारक देख लिए जाएं। बैंकाक सफारी वर्ल्ड जो दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में गिना जाता है, उसके लिए एक पूरा दिन चाहिए था, वहां जाना हमारा तय भी था, इस कारण बैंकाक के बाकी स्थलों को देखने के लिये हमारे पास सिर्फ 1 दिन ही था।                                   तो सुबह 10-11 बजे के करीब हम बैंकाक के सियाम इलाके के होटल ए वन आ पहुँचे जिसकी ऑनलाइन  बुकिंग हमने मेक माय ट्रिप से करीब अठारह सौ रु के आस पास की थी, फ्री ब्रेकफास्ट के साथ। वैसे अगर आप अकेले हों तो होस्टल भी ले सकते हैं जिसमें फ्री ब्रेकफास्ट भी मिल जाता है, चार-पांच सौ रु में एक बेड का किराया होता है। हम तीन थे, इस कारण हमने होटल ही लेना ठीक समझा था।                       ...

बैंकाक से पटाया (Bangkok to Pattaya)

                      15 मार्च 2018: थाईलैंड की धरती पर आज हमारी ज़िंदगी का पहला कदम था और हम डॉन मुएंग एयरपोर्ट से वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर बाहर निकल रहे थे। वीजा प्राप्त करने में एक घंटे लाइन में लगना पड़ा, इसके बाद इमीग्रेशन काउंटर पर तो जरा भी भीड़ नहीं थी। उन्होंने सिर्फ वेबकेम से हमारा फोटो लिया और बाहर जाने दिया। कार्यक्रम के मुताबिक आज ही हमें पटाया प्रस्थान करना था जिसके लिए बैंकाक के मोर्चित बस स्टैंड या सेंट्रल बस स्टैंड से गाड़ी मिलती है। डॉन मुएंग एयरपोर्ट के गेट नम्बर 6 से बाहर निकलने पर हमनें स्थानीय थाई नागरिकों को लाइन में खड़े होकर बस का इंतज़ार करते पाया। बस में चढ़ने के लिए भी ऐसा अनुशासन! मोर्चित जाने के लिए हमें A1 नामक बस में चढ़ना था, एक A1 बस रुकी, झट से हम तीनों उसमें चढ़ गए।                                                                  

थाईलैंड यात्रा: कोलकाता से बैंकाक (Thailand Trip: Kolkata to Bangkok)

थाईलैंड - एक ऐसा देश जो आम भारतीयों के पसंदीदा विदेशी ठिकानों की सूची में जरूर कहीं न कहीं शामिल रहता ही है। कारण स्पष्ट है- भारत से कम दूरी के कारण सस्ती हवाई यात्रा का उपलब्ध होना, आसान वीजा प्रक्रिया और सस्ता बजट! दक्षिण-पूर्व एशिया में बसा यह छोटा सा देश आज दुनिया भर में पर्यटन का पर्याय बन चुका है और पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में पश्चिमी देशों को मात भी दे रहा है। वैसे आंकड़े तो हर साल बदलते रहते हैं फिर भी थाईलैंड की राजधानी बैंकाक आज दुनिया का वह शहर (Most Visited City of the World)  बन गया है जहाँ सबसे अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं, परन्तु किसी खास शहर के बजाय सबसे अधिक विदेशी पर्यटक खींचने वाले पूरे देश (Most Visited Country of the World)  की बात की जाय तो शायद फ्रांस पहले नंबर पर है। कहा जाता है की आज थाईलैंड ही वो जगह है जहाँ पूर्व पश्चिम का स्वागत करता है।                     उपरोक्त कारणों से स्वाभाविक ही है की हमारी भी इच्छा इस देश को देखने की पिछले कुछ वर्षों से थी। दो...