Skip to main content

Posts

Showing posts with the label झारखण्ड

हुंडरू जलप्रपात: झारखण्ड का गौरव (Hundru Waterfalls: The Pride of Jharkhand)

झारखण्ड एक पठारी राज्य है और अपने जलप्रपातों के लिए काफी प्रसिद्द है। सबसे अच्छी बात यह है की तीन मुख्य जल प्रपात दशमफॉल , जोन्हा और हुंडरू तो राजधानी रांची के आस-पास ही हैं, बाकि कुछ अन्य प्रपात भी रांची से सौ-डेढ़ सौ किमी के अंदर ही हैं। दशमफॉल   की यात्रा के बारे तो मैं लगभग साल भर पहले ही लिख चुका हूँ, जो रांची से मात्र तीस किमी की दूरी पर रांची-जमशेदपुर राजमार्ग संख्या 33 के पास ही स्थित है। जोन्हाफॉल की यात्रा तो कई वर्ष पहले की थी, और यह मेरे गांव से काफी करीब ही है। परन्तु हुंडरू जो की रांची शहर से सटा हुआ है, और रांची में कुछ वर्षों तक रहने के बावजूद भी वर्षों से इसके दर्शन नहीं हो पाए थे। सबसे बड़ा कारण इसका यह भी है की जितने भी प्रपात इस क्षेत्र में हैं, कहीं भी सार्वजनिक परिवहन की कोई सुविधा नहीं है, आपको खुद की गाड़ी या बाइक से ही जाना पड़ेगा। इसलिए जब तक बाइकिंग का नशा परवान न चढ़ा, तब तक सारे जलप्रपात मुझसे अछूते ही थे।                झारखण्ड के अन्य पोस्ट:-- चांडिल बाँध - जमशेदपुर के आस पास के नज़ारे (Chandil...

नेतरहाट: छोटानागपुर की रानी (Netarhat: The Queen of Chhotanagpur)

अगर मुझे कोई झारखण्ड की सबसे अच्छी जगह के बारे पूछे तो मैं निश्चित तौर पर नेतरहाट का ही नाम लेना चाहूँगा जिसे छोटानागपुर की रानी भी कहा जाता है। झारखण्ड के बिल्कुल दिल में बसी नेतरहाट की पहाड़ियां मुझे अवश्य ही तमिलनाडु के निलगिरी की याद दिलाती हैं। राज्य के छोटानागपुर भूभाग के पठारी हिस्से का यह सुन्दरतम रूप है।                         जैसा की अक्सर ऐसा होता है की हमें दूर के नज़ारे ज्यादा सुहाने लगते हैं, इसीलिए अपने राज्य में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते, इसे चिराग तले अँधेरा ही तो कहा जा सकता है न ! यही स्थिति कुछ वर्षों से मेरे साथ भी थी, पिछले चार सालों से लगातार नेतरहाट के बारे सोचता रहा, पर नहीं जा पाया। लेकिन कुछ दिनों पहले ही अचानक नेतरहाट जाने की तमन्ना पूरी हुई।       चांडिल बाँध - जमशेदपुर के आस पास के नज़ारे (Chandil Dam, Jharkhand) पारसनाथ: झारखण्ड की सबसे ऊँची चोटी  (Parasnath Hills, Jharkhand) एक सफर नदी की धाराओं संग (River Rafting In The Swarnarekha River, Jamshe...