Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bhatiya park jamshedpur

जमशेदपुर एक स्टील सिटी (Jamshedpur- The Steel City)

जमशेदपुर या बोलचाल में जिसे टाटा भी कहा जाता है, भारत की एक प्रसिद्द इस्पात नगरी है, जो राज्य की राजधानी  रांची  से 130 किमी दक्षिण की ओर तथा अपने निकटतम महानगर  कोलकाता  से ढाई सौ किमी पश्चिम में स्थित है। इस शहर का इतिहास कोई ज्यादा पुराना नहीं, बल्कि सिर्फ सौ साल का ही है, जबसे यहाँ  जमशेदजी  ने टाटा इस्पात उद्योग की नींव रखी। दक्षिणी झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वर्णरेखा तीरे बसा यह एक मध्यम आकार का शहर है जिसकी आबादी दस लाख से अधिक है। यह झारखण्ड के सबसे बड़े विकसित क्षेत्रों में से एक है। एक समय जमशेदपुर का  आदित्यपुर  क्षेत्र लघु उद्योगों की संख्या के मामले में एशिया में दूसरा स्थान रखता था, जिसकी जगह अभी  नॉएडा  ने ले ली है। यहाँ देश के हर कोने के लोग मिल जायेंगे। सड़कों पर अन्य बड़े शहरों की तुलना में यहाँ का अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक, बेहतर स्कूलों का होना और टाटा के बसाये इलाकों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधाएँ- ये वे कारण हैं जो लोगों को यहाँ बसने को प्रेरित करती हैं। अधिकतर लोग जो यहाँ कंपनी में काम करने आते है, यहीं के स...