Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kolkata

भारत की सांस्कृतिक राजधानी की एक झलक (Glimpses of the City of Joy: Kolkata)

कोलकाता यानि की भारत की भूतपूर्व राजधानी और वर्त्तमान में जिसे सांस्कृतिक राजधानी का भी दर्जा दिया जाता है, कला-साहित्य के क्षेत्र मे भी बिलकुल अव्वल और अनेक ऐतिहासिक घटनाओ का गवाह रहा है। आईये इसकी कुछ झलकों से रू-ब-रू होते हैं। हावड़ा ब्रिज: पहचान कोलकाता की जिस चीज से इस शहर की पहचान होती है वो है सुप्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज या रविन्द्र सेतु । अंग्रेजो के ज़माने में बिना नट-बोल्ट का बना हुगली नदी के ऊपर लटकता हुआ यह कोलकाता का प्रवेश द्वार ही है, जिसपर किसी की भी पहली नजर पड़ते ही दंग रह जाना लाजिमी है। रोजाना लाखों वाहनों को ढोता हुआ यह इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। सबसे दिलचस्प तथ्य यह है की यहाँ तक पहुँचने के लिए किसी से पूछने की शायद ही कोई जरुरत पड़ेगी।      ऐतिहासिक स्थलों की फेहरिस्त में अगला नाम आता है विक्टोरिया मेमोरियल का। संगमरमर से बना यह एक भव्य ईमारत है जिसे ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की याद में बनवाया गया था। यहाँ प्रवेश के लिए टिकट का प्रबंध है। महल के अंदर एक ऊँची सी विक्टोरिया की प्रतिमा खड़ी है,   और साथ ही इस महल के कमरों क...

आईये देखें देश का सबसे बड़ा संग्रहालय (Indian Museum, Kolkata)

जब भी हमें किसी एतिहासिक स्थल या अन्य किसी भी महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र पर जाना होता है, अक्सर हमारा सामना किसी न किसी छोटे-बड़े संग्रहालय से हो ही जाता है। एक अच्छा संग्रहालय मनुष्य जाति से जुड़े प्राचीन पहलुओं और धरोहरों को एक स्थान पर विरासत के रूप में सहेज कर रखने का कार्य करता है। संग्रहालयों में रखे  जाने वाले वस्तुओं की कोई सीमा नहीं होती, वे कला, संस्कृति, विज्ञान, सभ्यताओं के अवशेष, इतिहास आदि इनमें से कुछ भी दर्शा सकते हैं। दुनिया भर में हजारों संग्रहालय सदियों से मनुष्य जाति के विरासत को संभाल कर रखे हुए हैं, मुख्यतः यूरोपीय देश इस मामले में काफी आगे हैं। हमारे देश में भी ढेर सारे ऐसे छोटे-बड़े संग्रहालय हैं, जिनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं- Indian Museum, Kolkata (1) Indian Museum, Kolkata (इंडियन म्यूजियम, कोलकाता) (2) National Museum, New Delhi (नेशनल म्यूजियम, नई दिल्ली) (3) Patna Museum, Patna (पटना म्यूजियम, पटना) (4) Prince of Wales Museum, Mumbai (प्रिंस ऑफ़ वेल्स म्यूजियम, मुंबई ) (5) Napier Museum, Thiruvananthapuram (नेपियर म्यूजियम, तिरुवनंत...

एक्वाटिका इन कोलकाता: आज ब्लू है पानी पानी पानी....(Fun at Aquatica, Kolkata)

आज ब्लू है पानी पानी पानी …और दिन भी सानी सानी सानी... अरे अरे ये क्या ? क्या सोच रहा हूँ मैं ? ये क्या लिख दिया मैंने! ओह ! मन मेरा नाच रहा है एक ऐसी जगह में जहाँ आप डूब डूब के भी नहीं डूबेंगे लेकिन आप जरूर डूब जायेंगे ब्लू पानी के सागर में जहाँ की मस्ती आपको मस्ती से सराबोर और एक एक रोम को झकझोर कर देगी! अगर आप अपनी सोयी हुई रगों में एक नया तूफ़ान खड़ा करना चाहते हैं तो मेरे साथ चलिए कोलकाता के एक सुप्रसिद्ध वाटर पार्क एक्वाटिका (Aquatica) में , जहाँ आकर आप हो जायेंगे मदहोश और भर जायेगा रगों  में एक नया जोश!   एक दिन व्हाट्सऐप पर ऐसे ही हमलोगो ने ग्रुप चाट करते करते यहाँ आने का अचानक प्लान बना लिया और जमशेदपुर से रात दो बजे की ट्रेन पकड़ कर पहुंच गए सुबह सुबह दस लोग हावड़ा। वहाँ  से लगभग एक-डेढ़ घंटे बस की दुरी पर राजारहाट में है एक्वाटिका। मुझे यहाँ के बारे पहले कुछ पता न था पर एक दोस्त सुमित का आईडिया था यहाँ आने का।  सो हम लगभग नौ बजे की सुबह पहुंच गए पानी की एक नयी दुनिया में।      टिकट लेकर अंदर जैसे ही गए हमने देखा की अनेक लड़के लड...