जब भी हमें किसी एतिहासिक स्थल या अन्य किसी भी महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र पर जाना होता है, अक्सर हमारा सामना किसी न किसी छोटे-बड़े संग्रहालय से हो ही जाता है। एक अच्छा संग्रहालय मनुष्य जाति से जुड़े प्राचीन पहलुओं और धरोहरों को एक स्थान पर विरासत के रूप में सहेज कर रखने का कार्य करता है। संग्रहालयों में रखे जाने वाले वस्तुओं की कोई सीमा नहीं होती, वे कला, संस्कृति, विज्ञान, सभ्यताओं के अवशेष, इतिहास आदि इनमें से कुछ भी दर्शा सकते हैं। दुनिया भर में हजारों संग्रहालय सदियों से मनुष्य जाति के विरासत को संभाल कर रखे हुए हैं, मुख्यतः यूरोपीय देश इस मामले में काफी आगे हैं। हमारे देश में भी ढेर सारे ऐसे छोटे-बड़े संग्रहालय हैं, जिनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं- Indian Museum, Kolkata (1) Indian Museum, Kolkata (इंडियन म्यूजियम, कोलकाता) (2) National Museum, New Delhi (नेशनल म्यूजियम, नई दिल्ली) (3) Patna Museum, Patna (पटना म्यूजियम, पटना) (4) Prince of Wales Museum, Mumbai (प्रिंस ऑफ़ वेल्स म्यूजियम, मुंबई ) (5) Napier Museum, Thiruvananthapuram (नेपियर म्यूजियम, तिरुवनंत...