रंगत की काली रात और सुबह बाराटांग में चूने पत्थर की सफ़ेद गुफाएं (Night stay at Rangat and Lime Stone Caves of Baratang)
रॉस एंड स्मिथ देखने के बाद उसी दिन मुझे रंगत के लिए निकलना था, रात भी वहीं बितानी थी। दोपहर बारह बजे डिगलीपुर बाजार में भोजन करने के बाद बस स्टैंड की तरफ बढ़ चला। डिगलीपुर से रंगत के लिए एक दिन पहले ही मैंने सरकारी बसों में अग्रिम टिकट की बुकिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि अग्रिम टिकट सिर्फ डिगलीपुर-पोर्ट ब्लेयर के लिए ही मिलती है। साथ ही अंतिम सरकारी बस निकल भी चुकी थी, इसलिए अब प्राइवेट बस का ही भरोसा था। पूछते-पूछते एक बस आखिर मिल ही गयी, ये भी अंतिम प्राइवेट बस ही थी, एक बजे निकलने वाली थी। बस में देखा, एक-दो सीट बची थी, तुरंत कब्जा कर लिया...लोकल लोगों की बड़ी भीड़ थी। बाराटांग की चूने पत्थर की गुफाएं ***अंडमान के अन्य पोस्ट*** शुरुआत अंडमान यात्रा की... ( Trip to Andman: Jamshedpur-Kolkata to Port Blair) अंडमान यात्रा: सेल्युलर जेल (Trip to Andman: Cellular Jail) अंडमान यात्रा: लकड़ियों की जादूगरी- चाथम आरा मील और कोर्बिन तट (Chatham Saw Mill and Corbyn's Cove Beach- Port Blair) अंडमान यात्रा: नार्थ...