Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चांडिल

चांडिल बाँध - जमशेदपुर के आस पास के नज़ारे (Chandil Dam, Jharkhand)

आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें ! जैसा की सर्वविदित है की पुराने वर्ष की समाप्ति और नए वर्ष के आगमन के साथ ही हम सब एक नए हर्षोल्लास में डूब जाते हैं और आनंद प्राप्ति के नए -नए तरीके तलाशते हैं। इन्हीं क्षणों को यादगार बनाने का एक प्रयास होता है- पिकनिक।             अपने ही शहर जमशेदपुर के आसपास नजर दौड़ाने पर ढेर सारे पिकनिक स्थलों की सूची मन को लुभाते हैं। इनमे डिमना झील, जुबिली पार्क, हुडको आदि पहले से ही काफी प्रचलित हैं ही, लेकिन आज आपको ले चलता हूँ शहर से कुछ दुरी पर स्थित एक नवोदित आनंददायक जगह की ओर जो पिकनिक के लिए इन दिनों एक उभरता हुआ रोमांच साबित हो रहा है।             पिछले हफ्ते जमशेदपुर से लगभग चालीस किलोमीटर तय कर हम स्वर्णरेखा नदी पर बनाये गए इस बाँध की ओर अग्रसर हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 से मात्र पांच किलोमीटर पूर्व की ओर घने वृक्षों के बीचो-बीच गुजरते हुए इस विशाल जलाशय के करीब आना एक सुखद अनुभव था। जैसा की आप जानते है की झा...