कहा जाता है की भारत नदियों का देश है, जिनमें गंगा सर्वप्रमुख है। हिमालयी कंदराओं से उत्पन्न होती, हजारों मोड़ और वलय लेती तथा इसके किनारे बसे शहरों के लाखों-करोड़ों लोगों को जीविका देती इस गंगा का सागर से मिलन एक बहुत ही दिलचस्प तरीके से होता है दोस्तों। जी हाँ आज मैं आपको सैर कराने ले जा हूँ पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप की जहाँ पर गंगा और सागर का संगम देखना तो प्रकृति प्रेमियों को खूब भायेगा ही, साथ ही वहां तक पहुँचने के लिए जो मार्ग है वो भी कर्मठ घुमक्कड़ों को खूब रास आएगा। एक और बात याद दिल दूँ की गंगासागर 1971 के भारत-पाक युद्ध का गवाह भी रह चुका का है, जिसमे शहीद होने वालों में अल्बर्ट एक्का का नाम शुमार है। तो पिछले हफ्ते मेरी यात्रा शुरू हुई जमशेदपुर से रेलमार्ग द्वारा कोलकाता और फिर कोलकाता के सियालदह से पुनः रेलमार्ग द्वारा काकद्विप नामक स्थान तक। काकद्विप में हुगली किनारे स्टीमर से नदी पार करने के लिए हरवुड पॉइंट ना...
A Travel Blog in Hindi and English