Skip to main content

मिशन लद्दाख-3: मनाली में बाइक का परमिट (Mission Ladakh: Obtaining Bike Permit in Manali)

24 जुलाई, 2016. आज हमारे मिशन लद्दाख का तीसरा दिन था, और अब तक हम जमशेदपुर से दिल्ली तक 1400 किमी ट्रेन से तथा  दिल्ली से बाइक से 400 किमी तय कर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर तक पहुँच चुके थे। पिछली रात ही दो बजे हम आये, और मात्र चार घंटे की नींद लेकर उधर अगले दिन यानि आज सुबह-सुबह छह बजे ही मनाली के लिए निकलना भी था, क्योंकि आज रविवार था और मनाली में बाइक का परमिट भी बनवाना था, कार्यालय दोपहर बारह बजे तक ही खुला रहने वाला था, अभी भी मनाली 180 किमी दूर था, जिसे तय करने में कम से कम  चार घंटे तो लगने ही लगने थे।

व्यास नदी: मनाली की ओर
  1. मिशन लद्दाख-1: तैयारियाँ (Preparing for Mission Ladakh)
  2. मिशन लद्दाख-2: दिल्ली से मनाली  (Mission Ladakh: Delhi to Manali)
  3. मिशन लद्दाख-3: मनाली में बाइक का परमिट (Mission Ladakh: Obtaining Bike Permit in Manali)
  4. मिशन लद्दाख-4: मनाली से भरतपुर (Mission Ladakh: Manali to Leh via Rohtang Pass-Keylong-Jispa-Darcha-Zingzingbar-Baralachala-Bharatpur) 
  5. मिशन लद्दाख-5: भरतपुर से लेह (Mission Ladakh: Bharatpur-Sarchu-Nakeela-Biskynala-Lachungla-Pang-Debring-Tanglangla-Upshi-Leh
  6. मिशन लद्दाख-6: शे गुम्पा, लेह महल, शांति स्तूप और हॉल ऑफ़ फेम (Mission Ladakh: Leh Palace and Hall of Fame)
  7. मिशन लद्दाख-7: मैग्नेटिक हिल का रहस्य और सिंधु-जांस्कर संगम (The Mysterious Magnetic Hill & Sindhu-Janskar Confluence)
  8. मिशन लद्दाख-8: रेंचो स्कूल (Mission Ladakh-8: Rancho School)
  9. मिशन लद्दाख-9: चांगला से पेंगोंग (Chang La to Pangong Tso)
  10. मिशन लद्दाख-10: पेंगोंग से नुब्रा और खारदुंगला (Pangong to Nubra and Khardungla)                                 
 बिलासपुर से काफी पहले ही पहाड़ी रास्ते शुरू हो चुके थे, इसीलिए अब हवा में हिमालयी ताजगी भी आने लगी थी, सिर्फ तीन-चार घंटे की नींद लेकर ही हम फिर से तरो-ताजा हो चुके थे। हमारे साथ कार में जाने वाले ऑनलाइन परमिट बनवा चुके थे, इसीलिए उनको आज जल्दी मनाली पहुचने की कोई हड़बड़ी न थी, लेकिन बाइक का परमिट ऑनलाइन नहीं बनता, इसीलिए हमें आज जल्द से जल्द पहुंचना था। इसीलिए कार वाले सोते रहे, हम चार बाइकर निकल पड़े।

                              कल रात इन पहाड़ों में चढ़ते वक़्त अँधेरा हो चुका था, इसीलिए रास्ते भली-भांति दिखाई नहीं  पड़े थे, पर अभी इनका असली सौंदर्य सामने आ गया था। बिलासपुर से आगे का रास्ता भी बहुत ही अच्छा  था, पहाड़ी रास्तों पर भी आराम से पचास-साठ की फर्राटे की गति के साथ ही अगले दो-ढाई घंटे में हम हिमाचल के एक अन्य बड़े शहर मंडी तक आ चुके थे, साथ ही व्यास नदी भी अब हमारे साथ बहने लगी थी। इस प्रसिद्द नदी के किनारे रूककर कुछ फोटो भी लेने का भी कोई मौका हमने न छोड़ा। मंडी के बाद अगला बड़ा शहर कुल्लू, साठ-सत्तर किमी बाद  है,लेकिन कुल्लू से तीस किमी पहले एक तीन किलोमीटर लंबी सुरंग भी है, इसे औत सुरंग कहा जाता है। इस सुरंग अंदर प्रवेश करते ही अँधेरा सा छा गया, बिजली के बल्बों की रोशनी काफी न थी, एक बाइकर के लिए तो मुझे यह जोखिमभरा ही लगा। अंदर धूल भी उड़ती है, इसीलिए यहाँ काफी सावधानी से हम आगे बढे, सुरंग पार करने में करीब दस मिनट का वक़्त लगा।

बिलासपुर से मनाली का मार्ग

                                                               एक बार फिर से व्यास नदी के किनारे किनारे सरपट बाइक दौड़ाते हुए आधे घण्टे के अंदर हम कुल्लू से गुजर रहे थे। कुल्लू का भी नाम पहले से काफी सुन रखा था, मनाली के सबसे करीब का हवाई अड्डा तो कुल्लू में ही है।  कुल्लू से अगले चालीस किमी बाद मनाली है, जहाँ हमें सीधे एसडीएम ऑफिस ही चले जाना था, ताकि समय रहते हम बाइक परमिट बनवा सकें। सुबह के ग्यारह बजे हम परमिट लेने वालों की लाइन में लग चुके थे। परमिट बनवाने के बारे मैं जरा विस्तार से बताता हूँ।

                        मनाली में रोहतांग के लिए वाहनों का परमिट

मनाली में रोहतांग पास के लिए दो तरह के परमिट बनते है एक रोहतांग तक (Upto Rohthang, Tourism Purpose) जाने लिए, दूसरा रोहतांग पार (Beyond Rohthang, Travel Purpose) जाने के लिए। वैसे लोग जो सिर्फ मनाली घूमने के लिए आते है, वो सिर्फ रोहतांग देखने जाते है और सिर्फ रोहतांग तक का ही परमिट बनवाते हैं। जबकि रोहतांग पार यानि लेह या लाहौल-स्पिति जाने वाले रोहतांग पार का परमिट बनवाते हैं।

                                 रोहतांग तक का परमिट ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है, लेकिन सिर्फ चार पहिये वाहनों का ही। रोजाना आठ सौ डीजल और चार सौ पेट्रोल गाड़ियों को इजाजत दी जाती है। ऑनलाइन परमिट के लिए आप हिमाचल प्रदेश के इस वेबसाइट http://admis.hp.nic.in/ngtkullu/ पर जा सकते है। परमिट शुल्क पांच सौ रूपये है, साथ ही कॉन्जेसन शुल्क पचास रूपये है जो गुलाबा चेक पोस्ट पर ही देना होता है।

                  बाइक के लिए परमिट का कोई शुल्क नहीं है, पर ऑनलाइन सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है, इस कारण आपको सीधे एसडीएम ऑफिस ही जाना पड़ेगा। साथ ही रोहतांग पार जाने वाले चार पहिये वाहनों के लिए भी ऑनलाइन परमिट की सुविधा नहीं है। यह कार्यालय सोमवार से शनिवार तक सुबह दस शाम पांच बजे तक खुला है, जबकि रविवार को दोपहर बारह बजे तक, महीने के हर दूसरे शनिवार को कार्यालय बंद रहता है। परमिट बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी -

 (1) गाड़ी पंजीयन प्रमाण पत्र (VEHICLE REGISTRATION CERTIFICATE)
 (2) ड्राइविंग लाइसेंस (DRIVING LICENSE)
 (3) प्रदूषण प्रमाण पत्र (POLLUTION CERTIFICATE)
 (4) एक भारतीय नागरिक पहचान पत्र (IDENTITY CARD)

नॉट: दस साल से पुराने वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं है और मंगलवार को परमिट जारी नहीं किया जाता क्योकि इस दिन सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा मरम्मत का काम किया जाता है।

कुछ ही देर में परमिट हमारे हाथ में था और हम अपने होटल में दाखिल हो चुके थे। आज तो मनाली में ही  रुकना था, इसीलिए अब कोई हड़बड़ी न थी। शाम को हमनें अपनी-अपनी बाइकों की खूब साफ़-सफाई की, कुछ जरुरी मरम्मत कर अगले दिन के और भी कठिन यात्रा के लिए तैयार कर लिया। हल्का-हल्का अँधेरा होने हम सबने मनाली के मॉल रोड का खूब भ्रमण किया, हिडिम्बा मंदिर का भी दौरा किया। सालोंग घाटी के बारे भी पता तो था, पर उसी दिन जाना अब संभव नहीं था। रात दस बजे हम वापस होटल आये, नींद भी भरपूर लेनी थी, अगले दिन लेह निकलने के लिए। क्रमशः।

 व्यास नदी के किनारे

  व्यास नदी






 खूबसूरत मनाली


 सेब के पेड़

 हमारी टीम
 हमारे बाइक: लद्दाख के लिए अब तैयार
मॉल रोड: मनाली
हिडिम्बा मंदिर, मनाली



 लद्दाख के अन्य पोस्ट-
  1. मिशन लद्दाख-1: तैयारियाँ (Preparing for Mission Ladakh)
  2. मिशन लद्दाख-2: दिल्ली से मनाली  (Mission Ladakh: Delhi to Manali)
  3. मिशन लद्दाख-3: मनाली में बाइक का परमिट (Mission Ladakh: Obtaining Bike Permit in Manali)
  4. मिशन लद्दाख-4: मनाली से भरतपुर (Mission Ladakh: Manali to Leh via Rohtang Pass-Keylong-Jispa-Darcha-Zingzingbar-Baralachala-Bharatpur) 
  5. मिशन लद्दाख-5: भरतपुर से लेह (Mission Ladakh: Bharatpur-Sarchu-Nakeela-Biskynala-Lachungla-Pang-Debring-Tanglangla-Upshi-Leh
  6. मिशन लद्दाख-6: शे गुम्पा, लेह महल, शांति स्तूप और हॉल ऑफ़ फेम (Mission Ladakh: Leh Palace and Hall of Fame)
  7. मिशन लद्दाख-7: मैग्नेटिक हिल का रहस्य और सिंधु-जांस्कर संगम (The Mysterious Magnetic Hill & Sindhu-Janskar Confluence)
  8. मिशन लद्दाख-8: रेंचो स्कूल (Mission Ladakh-8: Rancho School)
इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD
 पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें।
                         

Comments

  1. Nice post RD. Agree its dark for biker in manali tunnel. I feel the same few days ago.

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस सुरंग के अंदर रोशनी बढ़ानी चाहिए प्रशासन को।
      शुक्रिया नरेश जी।

      Delete
  2. online permit ke liye achchi jankari mili aapse R.D.,aapka yatra vritant bahut kam aayega ,jab mujhe jana hoga,thanks,R.D.

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रजापति जी मेरी बुलेट लगभग 22साल की है लेकिन मै उसको modify करवा दिया है क्या रोहतांग तक जाने की परमीट मिल जायेगी मै जून में जाना चाहता हु pleas reply
      कृपया अपना कांटेक्ट नम्बर दीजिये

      Delete
  3. राम भाई बहुत अच्छी जानकारी मिली आप की इस पोस्ट से रूट परमिट के बारे मे..

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया

      Delete
  4. बहुत बढ़िया जानकारी आरडी भाई ! फोटो बहुत शानदार हैं

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया

      Delete
  5. व्यास नदी के नजर आते ही पहाड़ों का रंग बदल जाता है, पता नहीं ये नदी का कमाल है या कुछ और।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, और सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि अलग-अलग रंग नजर आने लगते हैं ....

      Delete
  6. व्यास नदी के नजर आते ही पहाड़ों का रंग बदल जाता है, पता नहीं ये नदी का कमाल है या कुछ और।

    ReplyDelete
  7. गुलाबा तक तो यात्रा की है आगे तुम्हारे साथ..
    मस्त शमा है हम साथ है चलते चलो ...

    ReplyDelete
  8. dil khus ho gaya padhkar RD bhai, Palam pur aur baijnath tak hum bhi ja chauke hai, nex time kabhi manali bhi jayege

    ReplyDelete
  9. Bhai koi aur bikes se be ja sakte hai hum

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल जा सकते हैं जी, जाने वालों ने तो स्कूटी, स्कूटर, और 100 सीसी की बाइक से भी लद्दाख फतह किया है। बस जरूरत है सिर्फ इच्छा शक्ति की। हाँ, कम पावर के बाइक ले जाने पर डबल न जाएं तो अच्छा रहेगा।

      Delete
  10. परमिट के बारे में अच्छी जानकारी दी आपने और यात्रा पुरे लय में है...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...