Skip to main content

काठमांडू से पोखरा- सारंगकोट, सेती नदी, गुप्तेश्वर गुफा और फेवा झील (Pokhara- Nepal Part-III)

पिछले पोस्ट में आपने काठमांडू और आस पास के नजारों को देखा। तीसरे दिन हम नेपाल के एक अन्य प्रमुख शहर पोखरा की ओर रवाना हुए। काठमांडू से पोखरा लगभग 150 किमी दूर है जिसे 5 घंटों में तय किया जाना था। वैसे दोनों शहरों के बीच सीधी वायुयान सेवा भी उपलब्ध हैं। 
काठमांडू से पोखरा जाने वाली सड़कें सिर्फ पहाड़ों, घाटियों और नदियों से ही होकर गुजरती हैं। रास्ते में कुछ गाँव भी दिखाई पड़ते हैं। काठमांडू से 104 किलोमीटर पर इसी रास्ते में एक मंदिर है
  1. जमशेदपुर से नेपाल (काठमांडू) तक की बस यात्रा (Jamshedpur to Nepal By Bus)
  2. काठमांडू के नज़ारे- पशुपतिनाथ, बौद्धनाथ, भक्तपुर दरबार और नागरकोट- नेपाल भाग -2 (Kathmandu- Nepal Part-II)
  3. काठमांडू से पोखरा- सारंगकोट, सेती नदी, गुप्तेश्वर गुफा और फेवा झील (Pokhara- Nepal Part-III)
  4. नेपाल से वापसी- बनारस में कुछ लम्हें (Banaras- Nepal IV) 
मनोकामना मंदिर, जहाँ जाने के लिए तीन किमी लंबी केबल कार या रोपवे चलती हैं। किन्तु
एक समय वहां तक जाने के लिए सिर्फ पैदल मार्ग ही था। केबल कार के निचले स्टेशन कुरिन्तर से ऊपरी स्टेशन मनोकामना तक दोनों तरफ का किराया 575 रूपये चुकाने पड़े थे। हिमालय के इन हरे भरे वनों के ऊपर से बीस मिनट का केबल कार का सफ़र बड़ा ही रोमांचक होता है। ऊपर मंदिर परिसर में बड़ी चहल पहल रहती है। इस मंदिर का स्वरुप भी पैगोडा जैसा ही है।

   मनोकामना दर्शन के बाद सफ़र को फिर से आगे बढ़ाते हुए हम शाम के पांच बजे पोखरा पहुँचते हैं। पोखरा एक ऐसा शहर है जो काठमांडू जैसा व्यस्त नहीं है बिलकुल शांत है, लेकिन यहाँ की शाम बड़ी ही निराली है और जैसे ही थोडा और अँधेरा हुआ, गलियारे बड़े बड़े रंग बिरंगे रोशनियों से भर उठे और मुझे तो लगभग गोवा की ही याद आ रही थी। यहाँ हमारा ठिकाना होता है होटल तिब्बत होम में।

   पोखरा दर्शन की शुरुआत अगली सुबह सारंगकोट नामक जगह से हुई। पोखरा से सिर्फ पांच छह किलोमीटर की दुरी पर 5500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित यह एक बहुत ही रमणीय स्थल है जहाँ से हिमालय के धौलागिरी और अन्नपूर्णा की श्रृंखला देखी जा सकती है। साथ ही पोखरा शहर के अंदर स्थित सुप्रसिद्ध फेवा झील भी यहाँ से नजर आती है। चूँकि यहां पहुँचने में थोड़ी देर हो गयी थी साथ ही बादलों की वजह से सूर्यास्त नहीं देख पाये। फिर भी आसमानी दृश्य बड़ा ही रूमानी था।

    सारंगकोट से आगे बढ़ते हुए एक मंदिर आया विंध्यवासिनी, यह गुप्तेश्वर महादेव की गुफा वाले रास्ते पर ही था। यहाँ हमने एक नेपाली शादी भी देखी।
   पोखरा के नजदीक बहने वाली सेती नदी का क्या कहना? आश्चर्य इस बात की है की इस नदी का सारा पानी दूधिया रंग का है। मैंने हाथ से जरा पानी उठा कर देखा तो साफ़ था लेकिन नदी का पानी सफ़ेद। शायद पानी में चुना पत्थर घुले होने के कारण ऐसा होगा।

   इसी नदी के मार्ग में ही पांच हजार साल पुरानी गुप्तेश्वर महादेव की गुफा और डेविस फाल्स भी हैं। इस गुफे के अँधेरे में अंदर जाना बड़ा ही रोमांचकारी था। सबसे विचित्र बात यह है की गुफे के अंदर कहीं भी मिट्टी नहीं है, साथ ही अंदर चट्टानों से हमेशा पानी रीसता रहता है लेकिन फिर भी कहीं काई नहीं जमती जो की हैरानी की ही बात है। गुफे के अंदर भी एक झरना है।

      इस गुफे से कुछ ही दुरी पर है डेविस फाल्स। कहा जाता है की सन् 1961 में एक स्विस दंपति के गिर कर मौत हो जाने की वजह से इसे डेविस फाल्स नाम दिया गया था।

इस तरह से पोखरा के आस पास के सारे नज़ारे देख लेने के बाद अंतिम पड़ाव शहर के अंदर ही स्थित फेवा झील था। पोखरा का मुख्य आकर्षण होने के साथ साथ चारों ओर से पहाड़ों से घिरा यह झील बहुत ही मनोरम दृश्य पैदा करता है। यहाँ बोटिंग की भी सुविधा है जिसपर हमने कुछ घंटे झील में बिताए। गौरतलब है की इस ब्लॉग का मुख्य कवर फ़ोटो इसी फेवा झील का ही है।

    फिर रात आई और यहाँ भी काठमांडू की तरह हर गली गली में डिस्को और पार्टी की धूम थी। कुल मिलाकर पोखरा मुझे लगभग गोवा जैसा ही लगा। 
अब एक नजर तस्वीरों पर -
नेपाल यात्रा का अंतिम पड़ाव आ चूका था और अगली सुबह वापसी की यात्रा इस बार पोखरा से गोरखपुर होकर करनी थी। अब वापसी के सफ़र में गोरखपुर, बनारस और मुगलसराय के बारे पढ़िए अगले पोस्ट में।





















पिछले पोस्टों के लिए यहाँ क्लिक करें-
इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD
 पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें।

Comments

  1. धन्यवाद् भाई

    ReplyDelete
  2. बढ़िया यात्रा चल रही है प्रजापति जी। साथ साथ चल रहा हूँ। आभार।

    ReplyDelete
  3. राम जी आप बहुत अच्छा लिखते है पर इस बार
    आप बहुत जल्दी में इस यात्रा स्मरण को लिख दिए ।
    अपने मनोकामना मंदिर की कोई भी जानकारी यहाँ नहीं लिखी है ।सिर्फ उड़न खटोले के बारे में बताया ।
    फेवा झील के बीच में भी एक मंदिर है शायद आप वहा भी नोका से गए होंगे ।
    गुप्तेश्वर महादेव की गुफा का पानी शायद डेविस फाल से ही आता है ।
    आपने सच कहा पोखरा की शाम गोआ की याद दिलाती है ।
    शादी में दावात का निमंत्रण मिला की नहीं ।
    फ़ोटो वाकई बहुत अच्छे है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. मनोकामना मंदिर के बारे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई, इसीलिए ज्यादा कुछ खास नहीं लिख सका. फेवा झील का मंदिर याद है मुझे. गुप्तेश्वर महादेव का पानी भी डेविस फाल्स से ही आता है. शादी तो मंदिर में ही थी, किन्तु दावात कहीं और ही था . धन्यवाद्

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...