Skip to main content

काठमांडू के नज़ारे- पशुपतिनाथ, बौद्धनाथ, भक्तपुर दरबार और नागरकोट- नेपाल भाग -2 (Kathmandu- Nepal Part-II)

पिछले पोस्ट में आपने देखा की जमशेदपुर से काफी जद्दोजहद कर हम काठमांडू तक पहुँच चुके थे। काठमांडू के प्रथम दर्शन से लगा की यह कोई बड़ा शहर ही है। हलकी हलकी बारिश के साथ मौसम बड़ा सुहावना था यहाँ। होटल हमारा पहले से बुक न था, इसीलिए हमने इधर उधर पता कर अंततः फ्री वाई-फाई से लैस होटल पशुपति दर्शन को ही दो दिनों के लिए चुना।  नेपाल प्रवेश करते ही हमलोगों ने कुछ पैसे नेपाली मुद्रा
  1. जमशेदपुर से नेपाल (काठमांडू) तक की बस यात्रा (Jamshedpur to Nepal By Bus)
  2. काठमांडू के नज़ारे- पशुपतिनाथ, बौद्धनाथ, भक्तपुर दरबार और नागरकोट- नेपाल भाग -2 (Kathmandu- Nepal Part-II)
  3. काठमांडू से पोखरा- सारंगकोट, सेती नदी, गुप्तेश्वर गुफा और फेवा झील (Pokhara- Nepal Part-III)
  4. नेपाल से वापसी- बनारस में कुछ लम्हें (Banaras- Nepal IV) 
में बदली करवा लिए थे। नेपाल का एक रुपया भारत के साठ पैसे के बराबर होता है। लेकिन बाद में हमने पाया की मुद्रा बदलने की जरुरत उतनी न थी क्योंकि हर जगह भारतीय मुद्रा भी स्वीकार किये जा रहे थे। कोई भी सामान खरीदने पर दुकानदार NC यानि  नेपाली करेंसी और IC यानि इंडियन करेंसी में अलग अलग मूल्य बताया करते हैं।
            नेपाल जैसे छोटे से देश की राजधानी है काठमांडू, लेकिन यह आज हमारे दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों जैसा ही रूप धारण कर चूका है। सड़कों पर ढेर सारा ट्रैफिक है, पर मौसम बड़ा ही सुहावना है। काठमांडू शहर भ्रमण की शुरुआत में हम पशुपतिनाथ मंदिर की ओर बढे। बागमती नदी के किनारे बसा यह नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर है। मंदिर का स्वरुप पारंपरिक नेपाली पैगोडा शैली का ही बना हुआ लगता है, लकड़ी, ताम्बे और सोने-चांदी जैसी धातुओं का प्रयोग किया गया है। फ़ोटो लेना तो मना था फिर भी मुख्य द्वार का ले लिया, सुबह सुबह भीड़ भी ज्यादा न थी। अप्रैल 2015 के भूकंप में यह मंदिर सुरक्षित बच गया था। 

              इसके बाद एक और है बौद्धनाथ स्तूप। यह नेपाल के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। कहा जाता है की गौतम बुद्ध की मृत्यु के तुरंत बाद ही इसका निर्माण किया गया था और इसकी स्थापत्य कला में तिब्बत की भी कुछ झलक मिलती है। यह काठमांडू के सबसे बड़े पर्यटन केन्द्रों में से एक है। गोलाकार संरचना के चारो तरफ से लोग चक्कर लगाते हुए देखे जा सकते हैं, साथ ही अनेक बौद्ध-भिक्षुओं का भी दर्शन कर सकते हैं। अप्रैल 2015 के महाभुकंप से यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे इसके गुम्बद का उपरी हिस्सा टूट गया था , पर फिर से कुछ ही महीनों में गुम्बद की दुबारा मरम्मत की गयी। पशुपतिनाथ और बौद्धनाथ दोनों ही UNESCO द्वारा विश्व विरासत घोषित किये गए हैं। 

इसी तरह स्वयंभूनाथ भी प्रसिद्द स्तूप है, वैसे यहाँ और भी ढेर सारे बौद्ध और हिन्दू मंदिरों की लंबी फेहरिस्त है लेकिन सभी की बनावट करीब करीब एक जैसी ही है जिस कारण हमने वहाँ जाने की उतनी जिज्ञासा भी न हुई।

                    इन मंदिरों और स्तूपों का दर्शन करते करते शाम घिर आई। रात हुई तो इस शहर का स्वभाव ही बदल गया। नाईट लाइफ के मामले में यह शहर कम नहीं है। हर गली-गली में डिस्को और बार खुले हुए हैं, यानि पश्चिमी सभ्यता की जड़ें यहाँ भी गहराई तक समायी हुई हैं। शाम होते ही शहर का एक हिस्सा भड़कीले संगीत और नशे में डूब जाता है। रात के ग्यारह बजे सारी दुकानें बंद कर दी जाती हैं, और हमारा पहला दिन यहीं ख़त्म होता है। 
      अगले दिन हमने घुमने के लिए दो जगहों का चुनाव किया- भक्तपुर दरबार स्क्वायर तथा नागरकोट। काठमांडू से तेरह किलोमीटर दूर भक्तपुर नाम का एक शहर है, जिसपर यह दरबार स्थित है। यह भी यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किया जा चूका है। दरबार चार भागों में विभाजित है- दरबार स्क्वायर ,तौमधि स्क्वायर, दत्तात्रय स्क्वायर, पॉटरी स्क्वायर - और समूचे का नाम भक्तपुर दरबार स्क्वायर है। पचपन खिडकियों वाला महल सबसे प्रमुख ईमारत है। यूँ तो इनमे और भी ढेर सारी इमारतें हैं जिनमे सोने से बने दरवाजे, सिंह दरवाजे, लघु पशुपतिनाथ मंदिर, बत्साला मंदिर, नयातापोला मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, उग्रचंडी, उग्रभैरव, रामेश्वर मंदिर, गोपीनाथ मंदिर  और राजा भुपतिन्द्र की प्रतिमा।  काठमांडू घाटी का यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला जगह है। गौरतलब है की भक्तपुर नेपाल की सांकृतिक राजधानी है, और कभी यह 12वी से 15वी सदी तक यह पुरे नेपाल की राजधानी थी। अप्रैल 2015 के भूकंप में यह दरबार भी काफी नष्ट हुआ था। 

         काठमांडू दरबार स्क्वायर तथा पाटन दरबार का भी यही स्वरुप है, सभी यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित हैं। किन्तु बारिश के वजह से भली-भाँती दर्शन नहीं हो पाया, फिर हम नागरकोट की तरफ बढ़ चले। यह काठमांडू से 32 किलोमीटर दूर है, भक्तपुर जिले में ही आता है। लगभग सात हजार फीट की ऊंचाई पर यह एक मनोरम हिल स्टेशन है। यहाँ से हिमालय के अनेक चोटियों के साथ ही माउंट एवेरेस्ट का भी सूर्योदय देखा जा सकता है। दिलचस्प है की नेपाल के अधिकांश पर्यटक स्थलों में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी गयी है। 
एक नजर तस्वीरों पर -












        काठमाडू के आस पास के नज़ारे अब यहीं समाप्त होते है, अगली सैर होगी पोखरा की।
इस श्रृंखला की पिछली पोस्ट -




इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD
 पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें।

Comments

  1. राम भाई आपके साथ हम भी घुम लिए, फोटो अच्छे है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद् सचिन त्यागी जी

      Delete
  2. aap ki post ne hamari nepal yatra ki yadin taza kar di.....gali wala photo thamel ka hai ??? darbar square mein abhi bhi footpath market lagtha hai ? gift ke liye acchi wa sasthi chiz mil jathi hai wahan...mene gift ke liye kuch khukhri kharidi thi

    ReplyDelete
    Replies
    1. महेशजी, थामेल तो हम गए थे लेकिन काफी रात हो चुकी थी. कुछ फोटो हो सकते हैं. जी हाँ दरबार स्क्वायर में अभी भी फूटपाथ मार्किट लगता है .

      Delete
  3. फोटो देखकर तबियत प्रसन्न हो गयी ! आरडी जी काठमांडू की सैर बौत ही सुन्दर चल रही है ! लेकिन गलियां देखकर लगता है व्यावसायिकता पूरी तरह से हावी है ! कोरियन भाषा सीखें का एक बोर्ड लगा है जो आकर्षित करता है , मुझे लैंग्वेज सीखने का शौक जो है !!

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद योगीजी! यह तो सच ही है की हर जगह व्यावसायिकता हावी है, और नेपाल भी इससे अछूता नहीं है. यह जानकर अच्छा लगा की आपको घुमक्कड़ी के साथ साथ भाषाओँ का शौक भी है!

      Delete
  4. फ्री वाईफाई की सुविधा देखकर आश्चर्य लगा।बाकि मस्त घुमक्कडी है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद. हाँ नेपाल जैसे देश में फ्री वाईफाई सचमुच ही आश्चर्यजनक है.

      Delete
  5. 2014 के दिसंबर माह में वहा गया था । अब तो भूकंप के बाद बहुत कुछ नष्ट हो गया होगा । भक्तपुर और दरवार स्क्वायर का क्या हाल है अभी । पशुपति नाथ मंदिर के ठीक पीछे श्मशान घाट है नदी के किनारे वो भी देखने लायक है ।शायद आपने भी देखा होगा ।
    wifi तो वहा छोटी बड़ी हर दुकान में मिल जाती थी ।जिसका हम इस्तमाल करने से नहीं चुकते थे । काठमांडू में की रात को रंगीन बनाने में वहा के कैसिनो को बहुत बड़ा हाथ है ।देश विदेश से लोग वहा सिर्फ कैसिनो खेलने ही पहुच जाते है ।
    पुरानी याद ताजा करदी आपने । फ़ोटो और लेख पढ़कर ऐसा लग रहा था की में वही पहुच गया ।

    ReplyDelete
  6. जी किशन जी अभी काफी कुछ नष्ट हो चूका है, दरबार स्क्वायर और भक्तपुर भी. और हाँ काठमांडू की रातें वाकई में काफी रंगीन हुआ करती हैं.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...