Skip to main content

अयोध्या पहाड़: पश्चिम बंगाल (Ayodhya Hills, West Bengal)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अयोध्या पहाड़ एक सुन्दर लघु पर्वतमाला है जो स्थानीय लोगों के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है। यह पुरुलिया शहर से करीब चालीस किमी तथा बलरामपुर से भी इतनी ही दूरी पर स्थित है। अगर आप जमशेदपुर से जा रहे हों तो बलरामपुर होकर जा सकते हैं, बस बाघमुंडी नामक स्थान से पांच किमी पहले ही दाहिने मुड़ जाना है। 
         इस लघु पर्वत की विशेषता यह है की यहाँ एक दिन का समय बिताने के लिए सारा कुछ मौजूद है- डैम, पहाड़, झरने, घाटियाँ सबकुछ, जो एक प्रकृति प्रेमी को चाहिए। पहाड़ की तराई में एक डैम है, चोटी पर भी एक डैम है जिन्हें क्रमशः अपर एवं लोअर डैम के नाम से जाना जाता है। दोनों के बीच की दस किमी की दूरी पहाड़ों पर बने रास्तों पर करनी पड़ती है। इन रास्तों पर बाइक दौडाने से बिलकुल वैसा ही अनुभव होता है जैसे हिमालय पर चलाने से, बस इनकी ऊंचाई हिमालय जैसी नहीं है।
 
           पहाड़ की चोटी पर पहुँचने से पहले एक बड़ा सा डैम दिखाई पड़ता है, उसके बाद नववर्ष का अवसर होने के कारण भारी भीड़ दिखती है। स्थानीय लोगों की ही भरमार है, गाँव वालो ने अपने-अपने दुकान लगा रखे हैं। पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक़्त नाश्ते में एक चीज हर जगह आपको मिलेगी, और वो है आलुचोप के साथ मूढ़ी। वैसे मुझे भी यह बेहद पसंद रहा है। 
पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य पोस्ट:-
  1. यहाँ से आप देख सकते हैं कंचनजंघा का सुनहरा नजारा (Tiger Hill, Darjeeling, West Bengal)
  2. एक्वाटिका इन कोलकाता: आज ब्लू है पानी पानी पानी....(Fun at Aquatica, Kolkata)
  3. वो सबसे नजदीकी टापू और गंगा का समंदर में समा जाना (Sagar Island, Gangasagar)
  4. जमशेदपुर से दीघा तक- नैनो और पल्सर (Jamshedpur to Digha: 300km by Nano and Bike)
  5. आईये देखें देश का सबसे बड़ा संग्रहालय (Indian Museum, Kolkata)
  6. भारत की सांस्कृतिक राजधानी की एक झलक (Glimpses of the City of Joy: Kolkata)
  7.  अयोध्या पहाड़: पश्चिम बंगाल (Ayodhya Hills, West Bengal)
  8. मुकुटमणिपुर बांध (Mukutmanipur Dam: Second largest earthen dam of India)
                अयोध्या पहाड़ के नजदीक एक जलप्रपात भी है लेकिन इसके लिए आपको डैम वाले पहाड़ से उतर कर एक अन्य पहाड़ पर चढ़ना पड़ेगा परन्तु उस तरफ जाने वाली सड़क बड़ी धूलभरी है। पांच-छः किमी तक किसी तरह बाइक चला हम उस प्राप्त के नजदीक आये, भीड़ तो कोई कम नहीं थी। गिरते जल की धारा देखने के लिए एक-डेढ़ सौ फीट नीचे उतरना था। खैर, यह  जलप्रपात कुछ ख़ास रास न आया। 
   तो फिर चलिए इन चित्रों के माध्यम से इनका भ्रमण किया जाय  ;---















इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें साथ ही मेरे नए यूंट्यूब चैनल  YouTube.com/TravelWithRD भी सब्सक्राइब कर लें। 

Comments

  1. बहुत बहुत शुक्रिया शास्त्रीजी !!!

    ReplyDelete
  2. im just reaching out because i recently published .“No one appreciates the very special genius of your conversation as the
    dog does.
    (buy puppies online )
    (shih tzu puppies  )
    (buy puppie online )
    (buy puppies online )
    (shih tzu puppies  )

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

A Brief Guide to Puri, Konark, Bhubaneshwar and Chilika Lake

In 2011, I met with the western part of India, i.e., Mumbai and Goa. So, in January 2012, I decided to explore the eastern side. So, Puri was the most eligible place. Puri is just 8 hrs train journey away from my city Jamshedpur (Tatanagar). Puri has a lot to be explored. Within the city, the golden beaches are the worth visit. But, apart from beaches, Puri is a famous pilgrimage center, one of the Char Dhaam . The Jagannath Temple is the center of attraction, however, there are a lot of other temples. My 10 Days Itinerary for Andman Trip How to Plan Andman Nicobar Trip Bodh Gaya: The top reason to visit Bihar The golden triangle Puri-Konark-Bhubaneshwar needs a whole day to complete. You can either catch a regular tourist bus or hire a full day taxi . The full circuit is about 150 km long including Konark, Dhouli Giri, Udaygiri & Khandgiri, Lingaraj Temple and finally the Nandan-Kanan park. The Chilika Lake is another attraction but 55 km far from the city. It’s the largest bra...