Skip to main content

क्यों बनें घुमक्कड़? (Why To Be A Traveller)


घुमक्कडी या घूमना जिसे आम तौर पर लोग महज एक शौक के रूप में ही देखते हैं, वास्तव में यह इससे कहीं बढ़कर है। आम तौर पर घूमने वाले दो किस्म के होते हैं। एक साधारण पर्यटक होते है, छुट्टी लेकर साल में एकाध बार किसी यात्रा पर निकलते हैं। और एक वे होते हैं जिनका घूमना जूनून होता हैं। वे किसी नियम या कार्यक्रम में बिना बंधे हुए अकस्मात् कभी भी कहीं भी निकल सकते हैं। घुमक्कड़ प्रायः कम और सिमित संसाधनों में ही यात्रा करते हैं, जबकि पर्यटक सुख सुविधाओं से लैस होकर। वैसे पर्यटक और घुमक्कड़ के बीच क्या अंतर है, यह तो एक बहुत बड़ा विषय है जिसपर काफी लंबा लिखा जा सकता है। 

लेकिन सवाल यह है की आखिर घूमने की जरुरत ही क्या है? अगर पैसे खूब हैं तो आराम से घर में सारे भोग विलास के साधन जुटा कर मजे की ज़िन्दगी काटी जा सकती है। फिर क्या जरुरत है घर से बाहर निकल कर परेशानी उठाने की? यात्रा का जोखिम उठाने की? बस, रेल या हवाई जहाज सब जगह जोखिम ही जोखिम तो है! आज का दौर तो दुर्घटनाओं का दौर है भाई, फिर क्यों न घर में ही "सुरक्षित" रह लिया जाय? आखिर क्यों यह पोस्ट लिखने को मैं आज मजबूर हुआ?

                     मनुष्य स्वभाव से ही एक अति जिज्ञासु प्राणी रहा है। इस जिज्ञासा ने न जाने इंसान को क्या क्या करवाया! प्रकृति या उसके स्वयं के इतिहास को भी सुलझाने में उसने वर्षों तक संघर्ष की। अनेक वैज्ञानिकों, इतिहासकारों आदि ने सदियों से मनुष्य जाति के गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाने में अपनी जीवन की आहुति दी है। आज जिन तथ्यों को आराम से हम इंटरनेट पर खोज कर एक झटके में पढ़ लेते है, कभी सोचा है की वे जानकारियां आखिर कितने लंबे संघर्ष के फलस्वरूप प्राप्त हुई है?

                       आप दुनिया के बड़े बड़े महान व्यक्तियों को देख लीजिये, उनका जीवन कैसा था। क्या सिर्फ एक जगह रहकर वे इतने महान बने होंगे या उनका बौद्धिक स्तर उतना ऊँचा हुआ होगा! बुद्ध, सुकरात आदि जैसे लोग हों या न्यूटन, आईंस्टीन, डार्विन जैसे बड़े वैज्ञानिक- सभी ने अपने अपने लक्ष्यों को पाने में घुमक्कडी का ही सहारा लिया है। जब तक उन्हें अपने कर्म से संतुष्टि न हुई, यहाँ-वहाँ भटकते ही रहे। नए नए चीजों की तलाश करते गए और परत दर परत रहस्यों को कुरेदते चले गए। तभी जाकर वे महान दार्शनिक या वैज्ञानिक कहलाये।

     सारांश यह है की यह पुस्तकों को पढ़ लेना काफी ही नहीं है। अपनी आँखों से देखा हुआ ज्ञान ही सवोत्तम ज्ञान होता है। मान लिया जाय की आपने कहीं बर्फीले पहाड़ के बारे पढ़ा। लेकिन जब तक ऐसी जगह वास्तव में देखने को न मिले, आप उसकी अनुभूति नहीं कर सकते, वो सिर्फ किताबी ज्ञान बन कर रह जायगी।

                            इस प्रकार हम देखते हैं की इस दुनिया को भली भांति आत्मसात् करने के लिए घुमक्कड़ी एक अत्यंत आवश्यक हथियार है। घुमक्कड़ी के कुछ अन्य फायदे इस प्रकार हैं-

(1) घुमक्कड़ी से आप नयी चीजों को खुद अपनी आँखों से देखते हैं जिससे आपको अपने ज्ञान पर आत्मविश्वास बढ़ता है। समझने की क्षमता अधिक विकसित होती है।

(2) घूमने के दौरान जो परेशानियाँ आती हैं, उनसे सहनशीलता में वृद्धि होती है। अपने आरामदायक क्षेत्र (Comfort Zone) से बाहर जाने की परीक्षा होती है।

(3) योजना बनाने के तरीकों का ज्ञान होता हैं। खर्च और उपलब्ध संसाधनों के नियंत्रण पर प्रयोग होता है।


(4) नए लोगों के साथ साथ नयी नयी संस्कृतियाँ भी देखने को मिलती हैं। सामाजिक दायरा बढ़ता है।

(5) घुमक्कड़ी इस बात का एहसास करा देता है की इस असीम दुनिया में हम कितनी छोटी सी जगह घेरते हैं! यह बात तो किसी महापुरुष ने भी कही है!

(6) आज़ादी की असली अनुभूति होती है। व्यक्तित्व के विकास में काफी मदद मिलती है।

(7) नए नए जगहों पर नयी नयी चीजों को आजमाने और करने का मौका मिलता है।

(8) यात्रा से शारीरिक थकावट होती है, लेकिन साथ ही शरीर की अतिरिक्त उर्जा की भी खपत होती है, जिससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
दोस्तों! इनके अलावा भी घुमक्क्ड़ी के बहुत सारे फायदे हैं ,बहुत सारी बातें हैं, जिन्हें मैं आपसे कमेंट के माध्यम से जानना चाहूंगा!
           उम्मीद है यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी और कुछ अलग लगी होगी। 
इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD

Comments

  1. जहाँ पर्यटकों की सुख सुविधा की सीमा समाप्त होती है, वहाँ से आगे घुमक्कड़ी की कठिन यात्रा की शुरुआत होती है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल सही संदीप जी

      Delete
  2. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (26-07-2017) को पसारे हाथ जाता वो नहीं सुख-शान्ति पाया है; चर्चामंच 2678 पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद शास्त्रीजी

      Delete
  3. आजकल ऐसा भी लिखने लगे हो क्या बात!! बढ़िया है

    ReplyDelete
  4. बेहतरीन लेख भाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया संतोष जी

      Delete
  5. This is the precise weblog for anybody who needs to seek out out about this topic. You notice so much its almost arduous to argue with you. You positively put a brand new spin on a subject that's been written about for years. Nice stuff, simply nice!

    ReplyDelete
  6. The Specially Traveler is searching for something specific, as corporate, photography, experience wellbeing, mission, volunteer or extraordinary intrigue.missouri rv dealers

    ReplyDelete
  7. Most hotels here have long menus, yet a large portion of the stuff is accessible inconsistently. So I think it is best to adhere to the nearby charge. Yet, there are some great eateries particularly in Kalpeta.Pet friendly hotel in centerville iowa

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...