Skip to main content

Couchsurfing की सहायता से दुनिया कैसे घूमें? (Travel Round The World With Couchsurfing)

             दोस्तों यह दौर इंटरनेट और सोशल मीडिया का है, हर वक़्त करोड़ों लोग इंटरनेट पर कुछ न कुछ सर्च करते ही रहते हैं। इंटरनेट पर आजकल सोशल मीडिया की धूम मची हुई है। सोशल मीडिया, इंटरनेट इस्तेमाल करने के सबसे शीर्ष कारणों में से एक है। आज अधिकतर इंटरनेट उपयोगकर्ता विभिन्न प्रकार के सोशल नेटवर्किंग साइटों जैसे की फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, पिंटेरेस्ट, गूगल प्लस आदि से चिपके रहते हैं। सिर्फ यही नहीं, आज तो हर वेबसाइट का एक मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध है, हाल के वर्षों में हर व्यक्ति तक मोबाइल इंटरनेट की पहुँच के कारण ही हर सोशल मीडिया कंपनी ने अच्छा मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने की ओर भी बड़े जोर-शोर से ध्यान दिया है। आज के समय मेरे ख्याल से व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल मेसेजिंग एप्लीकेशन है।

अब जब मुझे यात्रा से जुड़ी सामग्रियों पर ही ध्यान केंद्रित करना है, तो आज आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे बताता हूँ, जो घुमक्कड़ों के लिए एक वरदान है, जिसका नाम है काउचसर्फिंग (couchsurfing.com).


             काउचसर्फिंग भी एक प्रकार का नेटवर्किंग साईट ही है, पर कुछ अलग हटके है। इसे मुख्य रूप से घूमने के शौकीनों के लिए ही बनाया गया है, पर अव्वल दर्जे के घुमक्कड़ ही इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वैसे भी अभी भारत में यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ, पर पश्चिमी देशों में इसने अच्छा-खासा नाम कमा लिया है। 
             इस वेबसाइट की सहायता से घुमक्कड़ सदस्यों के बीच परस्पर मेजबानी (Hosts) का आदान-प्रदान होता है। अगर आप इस वेबसाइट पर एक अकाउंट बनाते हैं, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में कोई अन्य घुमक्कड़-मेजबान खोज सकते हैं। मान लीजिये आपको कहीं जाना हो तो आप उस शहर में उपलब्ध Couchsurfing सदस्यों को खोज सकते हैं, उनसे संपर्क स्थापित कर सकते है, जानकारी ले सकते हैं, और अगर वो अनुमति दें, तो उनके यहाँ रुक भी सकते हैं।  इस प्रकार किसी स्थानीय व्यक्ति के साथ रुकने पर नए जगह में भी अपनापन लगेगा और सहूलियत भी होगी, साथ ही महंगे होटलों में रुकने के पैसे भी बच जायेंगे! इस वेबसाइट की शुरुआत सन 2004 में हुई जिसपर आज दुनिया के दो लाख से ज्यादा शहरों के एक करोड़ से ज्यादा सदस्य पंजीकृत हैं।
Couchsurfing का इस्तेमाल कैसे करें ?
HOW TO USE COUCHSURFING

(1) अकाउंट बनायेंwww.couchsurfing.com पर जाकर - अकाउंट बनाने के लिए आप फेसबुक आईडी या ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते है। इस वेबसाइट का एंड्राइड एप्प भी है, जिसे आप प्ले स्टोर से या इस लिंक पर Click Here जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रोफाइल पूरा करे
COMPLETE PROFILE

(2) अपना प्रोफाइल पूरा करे, जैसे जैसे आप सूचनाएं भरते जायेंगे, आपका प्रोफाइल पूरा होता जायगा और बढ़ते हुए प्रतिशत के रूप में दिखेगा। ध्यान दें की अगर आपके प्रोफाइल पर कोई अन्य सदस्य आपको कोई रिफरेन्स (Reference) लिखता है, उस पर भी प्रोफाइल पूरा होने का प्रतिशत बढ़ता है। साथ ही आप इस साईट के पेड मेम्बर (Paid Member) भी बन सकते हैं, जो अनिवार्य तो नहीं है, परन्तु इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी, मेजबानी करने और मेजबान बनने में भी आसानी होगी। इसके लिए सालाना फीस सिर्फ 1300 रूपये ही है। पेड मेम्बर बनने पर आपके प्रोफाइल पर एक हरे रंग का टिक (Tick Mark) जुड़ जायगा। 

(3) ध्यान दें की आप अपने प्रोफाइल पर यह दर्शा सकते हैं की आप मेजबानी करना चाहते है या नहीं, अगर आप नहीं चुनेंगे तो आपको कोई मेजबानी के लिए आग्रह नही कर पायगा। आप चार विकल्प Accepting Guests, May be Accepting Guests, Not Accepting Guests या Wants to Meet Up चुन सकते हैं। 

अब ढूँढना प्रारंभ करें 
START EXPLORING NOW

(4)
अब आप इस साईट के सबसे ऊपर सर्च बॉक्स में जाकर किसी भी जगह का नाम टाइप करें और मेजबान, सदस्य, ग्रुप आदि सर्च करना शुरू करे। 

(5) मान लीजिये आपने किसी को खोजा, फिर आप उसके फुल प्रोफाइल पर जाकर या तो उसे ऐड फ्रेंड (Add Friend)  दोस्ती कर लें या कोई व्यक्तिगत सन्देश (Message) भेजें या सीधे उससे मेजबानी (Request To Stay) का आग्रह करें। आप किसी को रेफरेन्स भी लिख सकते हैं। 

(6) अगर आपने किसी को मेजबानी का आग्रह किया, फिर या तो वो बंदा इसे स्वीकार या नकार भी सकता है। अगर वो नकार दे, तो निराश न हों, बल्कि कोई अन्य सदस्य ढूंढे। किसी को भी मेजबानी के लिए आग्रह करने से पहले उसका पूरा प्रोफाइल ठीक से देख लें। उसके प्रोफाइल पर लिखे गए अन्य सदस्यों (Hosts and Surfers) की टिप्पणियां या Reference भी ठीक से पढ़ लें। इसी तरह आप भी किसी सदस्य से मेजबानी आग्रह प्राप्त कर सकते हैं, जिसे आप स्वीकार या नकार सकते हैं।
  
Couchsurfing पर अन्य सामग्रियां 
OTHER STUFF ON COUCHSURFING

(7) इस वेबसाइट पर घुमक्कड़ सदस्यों को ढूंढने के अलावा आप विभिन्न प्रकार के ग्रुप या डिस्कशन (Groups and Disscussions) में शामिल हो सकते है। साथ ही कोई इवेंट (Event) भी बना सकते है, या उसमें शामिल भी हो सकते हैं। 
             कुल मिलाकर यह एक साफ़ सुथरी वेबसाइट है, जिसका उपयोग बहुत ही आसान है। भारत में अभी इसके पांच-छह हजार से अधिक उपयोगकर्ता तो नहीं है, पर विकसित देशों में यह काफी प्रचलित है। अजनबियों से मिलने-जुलने के लिए, अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से मिलने के लिए यह एक उन्नत माध्यम तो है ही, फिर भी नए लोगों के मन में कुछ-न-कुछ संशय तो बरक़रार रहता ही है। इसीलिए मेरी तो यही सलाह है की आप अच्छी तरह से जांच-परख कर ही किसी साथी का चुनाव करें। 

इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD
पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें।

Comments

  1. बहुत बढ़िया जानकारी दी है भाई। अभी इंस्टाल करता हूँ काउचसर्फिंग एप! धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. Quite good and helpful info.Rd bhai.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...