Skip to main content

2004 में आये सुनामी के बाद पुनर्जीवित एक एकांत तट में कुछ पल (Chotavilai Beach, Tamilnadu)

कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक तथा कुछ अन्य समीपवर्ती समुद्र तटों व स्मारकों से दो चार होने के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत के जरिये ही एक ऐसे तट का नाम सुन रखा था जो मुख्य शहर से थोडा सा बाहर है, किन्तु बिलकुल शांत और अपने आप में इतना अनोखा की प्रचलित समुद्री किनारों की चमक भी फीकी पड़ जाय ! साथ ही चार किलोमीटर तक फैले  कारण यह तमिलनाडु के सबसे लम्बे तटों में से भी एक है।  अगले दिन की शाम हमें नागरकोइल होते हुए बैंगलोर की ओर प्रस्थान करना था, इसीलिए सुबह के बचे हुए खाली वक़्त को यूँ ही ट्रेन के इंतज़ार में बर्बाद होने नहीं दिया और निकल पड़े उस अनूठे तट की ओर!

छोठाभिलाई या सोथाभिलाई तट की पहली झलक 
कन्याकुमारी से मात्र दस-बारह किमी

पर ही है छोठाभिलाई या सोथाभिलाई तट जिसके लिए सिर्फ कुछ घंटों का ही समय चाहिए। चाहे तमिलनाडु हो या कोई और दक्षिण भारतीय राज्य, इनकी एक खासियत यह है की हर कोने कोने तक बस सेवा उपलब्ध रहती है। इसीलिए आसानी से बस द्वारा कन्याकुमारी से नागरकोइल, फिर नागरकोइल बस स्टैंड से छोटाभिलाई वाली बस पकड़ कर इस तट के बिलकुल करीबी गाँव तक आ गए, सिर्फ कुछ ही दूर पैदल चलना था। वैसे कन्याकुमारी के कोवलम तट से अगर सीधे निजी वाहन से चलें तो मात्र आठ ही किलोमीटर तय कर यहाँ तक पहुंचा जा सकता है। 
एक शांत और एकांत से गांव के रास्ते के दोनों ओर नारियल से लदे हुए पड़ों को देखकर जी ललक उठा, किन्तु दुर्भाग्यवश वे बड़े ही दूर लगे हुए थे। सुव्यवस्थित गाँव का सन्नाटा, शहरी ताम-झाम से दूर, अपने बारे कुछ हकीकत बयां कर रहा था। एक्के-दुक्के ग्रामीणों से बात करने को जी हुआ, किन्तु फिर से तमिल भाषा की अज्ञानता ने परेशान किया, हिंदी से अनजान लोग, हलकी-फुलकी अंग्रेजी ही काम आई।

 दरअसल 2004 के महासुनामी के दौरान यह इलाका काफी प्रभावित हुआ था, किन्तु धीरे-धीरे इसे फिर से बसा लिया गया है। यह महसूस कर पाना दिलचस्प था की जगह मैं खड़ा था, वो कभी समुद्र के महाकाल में भी समाया होगा और आज वो फिर से पुनर्जीवित अवस्था में मुझे यहाँ तक खींच लाया है। 

खैर इन्ही सब बातों ने मन को भुलाये रखा और चलते चलते इस तट का खूबसूरत प्रवेश द्वार दिखाई पड़ा। द्वार पर समुद्री जीवों के ही रंग-बिरंगे सुन्दर नक़्शे बने हुए थे और साथ ही लहरों की आवाजें भी कानों में दस्तक देने लगी। सीढियों से उतर कर तट पर कदम रखते ही इसके अनोखेपन का सुखद एहसास हुआ।

बिलकुल साफ़-सुथरी और निर्जन सा तट! दूर दूर तक कोई भी नहीं! एकदम अपने स्वाभाविक प्राकृतिक अवस्था में! एक और विचित्र बात यह की चार किलोमीटर तक यह तट बिलकुल सीधी सपाट है ! नीले समंदर के ऊपर नीला सा आसमान- ऐसा मानो दोनों के बीच नीलेपन की प्रतिस्पर्धा लगी हो! एक और बात यह की छिछला तट होने के कारण यहाँ काफी दूर तक अन्दर चला जा सकता था, लेकिन निर्जनता की वजह से मैंने कोई भी जोखिम लेना ठीक न समझा।

       रेत  पर अनेक कीड़े मकोड़ों के टीले बने जिनके आपसी गुफ्तगूं तथा क्रियाकलापों को देखकर आनंद आ जाता। रंग-बिरंगे केकड़े बालू पर बनाये अपने सुरंगों में आवागमन कर रहे थे। लहरे आती और अपने साथ ढेर सारे जीवों-सीपों के सफ़ेद कंकाल छोड़ जाती। कभी-कभी तो पानी में अत्यधिक झाग में पैर डुबोने में मजा आ जाता।

अगर पिकनिक का मौसम होता तो यहाँ भीड़-भाड हो सकती थी, किन्तु उस समय जून का महिना था। शांत जगह पसंद करने वालों के लिए यह जगह बिलकुल सटीक है। इस तट के समीप ही एक और तट है जिसका नाम है संगुथराइ किन्तु वहां जाना नहीं हो पाया। तट से ऊपर आने पर एक चाय की दुकान मिली, लेकिन आस-पास और कोई घर नहीं था, सिर्फ एक वीरान सड़क और कभी-कभार चलती गाड़ियाँ। चायवाले को भी हिंदी समझ न आती थी, सिर्फ इशारों में ही बात किया उसने। एक व्यू पॉइंट भी बना हुआ था सड़क किनारे।










इन्ही शांत भरे वातावरण में चंद लम्हे बिताने के बाद इस तट को भी अलविदा कहने की बारी आ ही गयी और पुनः अगले गंतव्य नागरकोइल रेलवे स्टेशन की ओर प्रस्थान करना पड़ा।


इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD
 पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें।

Comments

  1. ऐसे अनेक तट हमारे वसई में है जो निर्जन भी है और सुंदर भी ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. हाँ निर्जन तट सुन्दरता के साथ साथ स्वच्छता की कसौटी पर भी खरे उतरते हैं.

      Delete
  2. वाह,यहाँ तो कोई है ही नहीं

    ReplyDelete
  3. Great pics!

    Cheers, Archana - www.drishti.co

    ReplyDelete
  4. प्रजापति जी नयी जानकारी के लिए धन्यवाद ।आमलोग तो प्रचिलित स्थान घूमकर आ जाते है ।एक घुम्मकड़ ही इस तरह की जगह जाने की सोच
    सकता है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपने काफी धैर्यपूर्वक पढ़ा, बहुत बहुत शुक्रिया!

      Delete
  5. नीलापन आँखों को बहुत ही रिलैक्स करता है ऐसी जगह ! एक अनजान से खूबसूरत स्थान की यात्रा अविस्मरणीय हो जाती है ! आपने भी बहुत कुछ लिखा है आरडी साब ! एक एक करके पढता जाऊँगा

    ReplyDelete
    Replies
    1. अनजान से जगहों में विचरण का मजा ही कुछ और है। दिलचस्पी लेने का बहुत बहुत शुक्रिया योगीजी।

      Delete
  6. Bahut sunder jagah hai prajapati ji..thanks for sharing.

    ReplyDelete
  7. im just reaching out because i recently published .“No one appreciates the very special genius of your conversation as the
    dog does.
    (buy puppies online )
    (shih tzu puppies  )
    (buy puppie online )
    (buy puppies online )
    (shih tzu puppies  )

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...