Skip to main content

आखिर तटों के अलावा और क्या है खास केरल में? ( Kerala Backwaters)

केरल दर्शन के पहले चरण में मैं आपको ले चला था इसकी सुकूनभरी तटों की और। तटों के अलावा भी भला ऐसा क्या है केरल में जो बेहद खास है? जी हाँ! अप्रवाही जल या यूँ कहें बैकवाटर जो की अनेक नदियों, झीलों, नहरों और सागरीय जल से बना एक अनूठा जलतंत्र है। अल्लेप्पी बैकवाटर पर्यटन का मुख्य गढ़ है, परन्तु मैं आपको ले चलूँगा कोवलम से 16 किमी दूर स्थित पूवार के बैकवाटर की ओर।


      यूँ तो समूचे केरल में ही बैकवाटर का जलतंत्र फैला पड़ा है, उनमे से कुछ पर्यटन हेतु विकसित किये गए हैं 
तिरुवनंतपुरम से 16 किमी की दुरी पर पूवार एक छोटा सा जगह है, जो की अल्लेप्पी का विकल्प है। यहाँ पर पानी के इस विशाल तंत्र में रातें गुजारने के लिए हाउसबोट उपलब्ध रहते हैं। दिसंबर-जनवरी के महीने में तो यह यात्रा काफी महँगी हो जाती है। लेकिन साथ ही जल-विहार हेतु छोटे मोटरबोट भी उपलब्ध हैं।


वैसे जून में तो ऑफ-सीजन के वजह से हमें सिर्फ पंद्रह सौ रूपये में ही बोट मिल गयी, वरना जाड़े के मौसम में इनका भाव पच्चीस सौ से ऊपर ही होता है। ज्यों ही हमारी जलयात्रा प्रारम्भ हुई, दोनों तरफ से झुके हुए नारियल के वृक्ष मानो हमारा स्वागत कर रहे हों।


अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे पक्षीयों की चहचाहट सन्नाटे को चीरते हुए मधुर संगीत का एहसास करा रही थी। कही कही झाड़ियों के बीच से नाव गुजरती तो कही खुले आसमान के नीचे से। यहाँ जीने वाले जलीय जीवों में से कुछ खतरनाक व विषैले भी हो सकते हैं, फिर भी स्थानीय लोग इस जल में भी उतर कर अपना काम करते जाते हैं।


अचानक मेरा ध्यान गया एक विशेष प्रकार के घने पेड़ों की ओर, जो की मैंग्रोव (Mangrove) थे। मैंग्रोव तटीय इलाकों में पाये जाने वाले वे वन हैं, जिनमे हजारों किस्म के तटीय जीव-जंतु आश्रित हैं। आज के युग में पर्यावरण को बचाने के लिए इनका बहुत महत्व है। कुछ ही दुरी पर हमने पाया तैरते हुए रेस्टॉरंटों की कतार।



इतना ही नहीं बल्कि, यहाँ इतने गहरे पानी में  भी एक से एक पांच सितारा होटलों की भी पूरी भरमार थी।


इनके अलावा कुछ अन्य किस्म के रेस्तरां भी उपलब्ध थे। 


इतने गहरे पानी में किसी घर का होना बड़ा ही विचित्र अनुभव करा रहा था। रास्ते के कुछ बड़े बड़े चट्टान हाथी जैसे शक्ल में बड़े रोचक लग रहे थे।


इस हाथीनुमा चट्टान से नजरें हटी भी की नही, अचानक मरियम दिखाई पड़ी-



इसी बीच इस बैकवाटर तंत्र और समुद्र का मिलन अद्भुत था, शांत जल के साथ लहरों से भरे समुद्र का संगम।


अब केरल-तमिलनाडु की इसी सीमा पर बैकवाटर की वापसी यात्रा शुरू होने को थी, इस पुलिया के इस ओर था केरल तो दूसरी ओर तमिलनाडु।


हमारे नाविक के मुताबिक दो घंटे की यह सुखद यात्रा अब समाप्त होने वाली थी और पहले से भी काफी तेज चाल से उसने एक नए रास्ते से वापस जमीं पर उतार दिया।


इस हिंदी यात्रा ब्लॉग की ताजा-तरीन नियमित पोस्ट के लिए फेसबुक के TRAVEL WITH RD

 पेज को अवश्य लाइक करें या ट्विटर पर  RD Prajapati  फॉलो करें।
इन्हें भी पढ़ें 

Comments

  1. Nice Post. Very detailed still interesting to read. Everything is absoulutely right. It would be more helpful if it would be in english language. I have written specifically on it in english here- Kerala tour package from Bangalore . Do check it out and share your views on it.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

A Brief Guide to Puri, Konark, Bhubaneshwar and Chilika Lake

In 2011, I met with the western part of India, i.e., Mumbai and Goa. So, in January 2012, I decided to explore the eastern side. So, Puri was the most eligible place. Puri is just 8 hrs train journey away from my city Jamshedpur (Tatanagar). Puri has a lot to be explored. Within the city, the golden beaches are the worth visit. But, apart from beaches, Puri is a famous pilgrimage center, one of the Char Dhaam . The Jagannath Temple is the center of attraction, however, there are a lot of other temples. My 10 Days Itinerary for Andman Trip How to Plan Andman Nicobar Trip Bodh Gaya: The top reason to visit Bihar The golden triangle Puri-Konark-Bhubaneshwar needs a whole day to complete. You can either catch a regular tourist bus or hire a full day taxi . The full circuit is about 150 km long including Konark, Dhouli Giri, Udaygiri & Khandgiri, Lingaraj Temple and finally the Nandan-Kanan park. The Chilika Lake is another attraction but 55 km far from the city. It’s the largest bra...