Skip to main content

ट्रेन की हेराफेरी जिसने दिया हमें पहली उड़ान का आपातकालीन मौका..मौका…(Goa Part I)

 आज मैं आपसे बयाँ करने जा रहा हूँ एक ऐसी जमीनी हेराफेरी की,  जिसने हमें पहली बार आसमान में उड़ने का मौका दिया। बात पांच साल पहले की है जब मैंने घूमना शुरू किया था। मेरे एक दोस्त अरुण के साथ गोवा जाने का कार्यक्रम तय हुआ। जाना ट्रेन से ही था, मुम्बई होते हुए, फिर  मुम्बई से गोवा जाने का कुछ तय नही था, बस या ट्रेन। हावड़ा मुम्बई मुख्य लाइन पर ही टाटानगर स्थित है इसीलिए टाटा से मुम्बई तक ट्रेनों की भरमार है। 

लेकिन साथ ही नक्सल प्रभाव के कारण एक से एक काण्ड भी हुए हैं। अक्सर इधर पटरियां उड़ा दी जाती हैं। 19 मई 2010 को टाटा हावड़ा मार्ग पर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिससे  लगभग डेढ़ साल से अधिक समय तक रात्रि में ट्रेन चलना बंद था।  हावड़ा से मुम्बई छूटने वाली सारी रात्रि ट्रेनों को सुबह चार बजे रवाना किया जाता था। इस तरह सारी ट्रेनें आठ दस घंटे लेट रहती थी।

                                     हमें जाना था हावड़ा मुम्बई मेल से जो सामान्यतः अपने समय सारिणी अनुसार 12 बजे रात को टाटा पहुचती थी। लेकिन उस दौर में उसे सुबह साढ़े आठ बजे पहुचना था। 20 फ़रवरी 2011 का टिकट आरक्षित था, लेकिन देर से आने के कारण 21 फ़रवरी की सुबह साढ़े आठ बजे आने वाली थी। घुमक्कडी की पहली शुरुआत थी इसीलिए रात भर नींद न आई। बचपन में काफी सपने देखा करता था की बड़ा होने पर यहाँ जाना है, वहां जाना है, सब हकीकत में बदलते नजर आने लगे। मैं 21 फ़रवरी 2011 की सुबह आधे घंटे पहले ही स्टेशन पहुच गया, और अरुण का इंतज़ार करने लगा। उसके आने में देर हो रही थी। सवा आठ तक वो नही आया तो फोन घुमाया। कहा की आ रहा हूँ। हलकी बारिश भी थी। 8 बजकर 25 मिनट पर अरुण ने स्टेशन की दहलीज पर कदम रखा, साथ ही इधर घोषणा हुई की ट्रेंन 1 नबर प्लेटफार्म पर आ गई है।  दौड़ कर दोनों ट्रेन में चढ़ गए...अरुण ने मुझे कहा "What a timing RD!" दोनों खुश थे बहुत।

                    बस फिर क्या था गोवा के हसींन सपनों में डूब गए। कभी समंदर भी न देखा था।  इस ट्रेन का समय सारिणी मैंने याद कर लिया था। अगला स्टेशन आने वाला था चक्रधरपुर।
                     ट्रेन एक स्टेशन पर रुकी। यह चाकुलिया था। मन में कुछ संदेह हुआ की ये स्टेशन तो सारिणी में नही है। हो सकता है अन्य कारण से कहीं रुकी हो। यह चाकुलिया, टाटा से लगभग सौ किमी दूर था सोचा की अगला स्टेशन चक्रधरपुर हो सकता है, लेकिन हुआ सब उल्टा।  कुछ देर बार एक और स्टेशन आया। ट्रेन की खिड़की से बाहर देखा तो पाया की हर जगह बंगला लिखा हुआ है। अपर बर्थ से हड़बड़ा कर नीचे उतर कर देखना चाहा बाहर। इसी क्रम में बगल में खड़े एक अंकल मेरे पैर से चोट लगते लगते लगते बचे। बाहर निकल कर देखा तो यह खड़गपुर स्टेशन था, यानी पश्चिम बंगाल, जाना था पश्चिम दिशा में, लेकिन बंगाल तो पूर्व में है। यह सोचकर समझ गए की गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं। पहली बार इधर आये थे। सिर्फ टाटा से अप ट्रेनों का ज्ञान थाडाउन का नही। इसीलिए खड़गपुर भी पहली बार देख रहे थे। असल में टाटा नगर स्टेशन पर अप और डाउन दोनों ट्रेने एक ही वक़्त पहुच गयी थी, इसीलिए हड़बड़ी में हमने अप वाली न पकड़ कर डाउन वाली ट्रेन पकड ली थी, इसीलिए कोलकाता की ओर आ गए थे। 

            फटाफट मैंने अरुण से कहा "उतार जल्दी सब सामन! गलत ट्रेन है!" वो भी आश्चर्य से तुरंत उतरा और हम दोनों अब एक मुसीबत में फंस चूके थे। अब क्या किया जाय? पहले शांति से बैठ तो लें! एक और मुसीबत आ गयी। प्लेटफार्म से निकलते वक़्त ही TTE ने पकड़ लिया और टिकट माँगा। हमने अपनी कहानी सुनाई। लेकिन उसने नही माना। कहा की मुम्बई के टिकट से आपलोग कोलकाता की तरफ जा रहे हों। फाइन तो देना होगा, 700 रूपये दो लोगों का। बहुत बहसबाजी के बाद हमने उसे तीन सौ दिए और पीछा छुड़ाया।

               अब गोआ कैसे जाय इसपर चिंतन शुरू हुई। एक ट्रेन खड़गपुर से गोवा के लिए सीधी थी अमरावती एक्सप्रेस लेकिन उसमें टिकट मिलना अब मुश्किल था। तत्काल भी नही हो सकता था। एक बार सोचा जनरल टिकट में जाय लेकिन संदेह था की जा पायेगे भी या नही।  अरुण ने कहा चलो घर वापस चलते हैं। मैंने कहा छुट्टी ले ली है अब तो सब हमपर खूब हसेंगे। यह सुबह के ग्यारह बजे का वक़्त था। ढेर सारे अन्य ट्रेनों का पता लगाया। पर कोई फायदा नही। घर वापस जाने की मेरी बिलकुल इच्छा नही थी। अब जो अंतिम उपाय मेरे मन में आ रहा था वो यह की फ्लाइट से ही चला जाय। अरुण ने कहा की क्या मजाक कर रहे हो! जितना बजट पुरे ट्रिप का रखा है उतना सिर्फ फ्लाइट का ही लग जायगा! खैर मैंने मोबाइल में फ्लाइट का किराया देखना शुरू किया।  देखा की पांच हजार के आस पास कोलकाता से मुम्बई की फ्लाइट है। गोआ सीधे भी जा सकते थे पर आठ हजार किराया!  भारी उधेड़बुन के बाद फ्लाइट से हि जाना तय हुआ और तीन घंटे तक खड़गपुर स्टेशन पर माथा खपाने के बाद फिर से कोलकाता की ओर एक अन्य ट्रेन ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस से दोपहर एक बजकर बीस मिनट पर चल पड़े। अगर पहले से ही फ्लाइट से जाना तय होता तो उसी ट्रेन में बैठे रह जाते लेकिन यहाँ तो मामला कुछ और ही था। जनरल टिकट थी। भीड़ बहुत, किसी तरह जा रहे थे, बेवकूफों की तरह। 

              दोनों में से कोई कभी कोलकाता नहीं गया था उस समय, एक छोटे शहर से बड़े महानगर की कोई जानकारी न थी, एअरपोर्ट कैसा होता है, कैसे बुकिंग होता, दोनों अनजान...... शाम के चार बजे के आस पास हम हावड़ा पहुच गए, थोड़ी देर विश्राम की फिर बाहर की ओर निकले, तुरंत हावड़ा ब्रिज दिखाई दिया, अरे जिस कंपनी में काम करते हैं, उसी से स्टील से तो यह बना है! तुरंत यह बात याद आ गयी!  कुछ देर विशाल हुगली नदी को नीहारा।  फिर एअरपोर्ट जाने का उपाय ढूँढना शुरू किया। टैक्सी वाले को पूछा तो उसने बताया एअरपोर्ट हावड़ा से २२ किमी दूर है, ३०० लगेगा। सौदा पसंद न आया, बस ढूँढना शुरू किया, ये बड़े शहरों के बसों में नंबर सिस्टम का क्या लफड़ा है भला, किसी की बात समझ न आ रही थी, कौन सा बस पकडे......

              अंत में एक बुजुर्ग सज्जन ने विस्तार से बस के बारे समझाया और हमने सही बस पकड़ी......रात के आठ बज रहे थे और हम कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर थे.......पहली बार कोई एअरपोर्ट देख रहे थे, कोई अग्रिम कार्यक्रम न था, एक इमरजेंसी उड़ान थी, अद्भुत महसूस हो रहा था। 

        अब गोवा-मुंबई की फ्लाइट कब है, पता लगाना शुरू किया, सबसे पहले एयर इंडिया वालो के पास गए, कहा की मुंबई की 5000 में उपलब्ध है, अगले दिन सुबह छह बजे, गोवा की आठ हजार, अगर ट्रेन से जाते तो भी पहले मुंबई ही जाते, क्योंकि सुना था की मुंबई से गोवा रोड मार्ग से भी जाना चाहिए एक बार, इसीलिए सीधे गोवा की फ्लाइट न लेकर मुंबई का ही लेना था। 

                कुछ अन्य एयरलाइन वालों के पास भी गए, लेकिन उनका किराया ज्यादा ही था, अंत में एयर इंडिया के पास ही जाना पड़ा, फिर भी उनके भाव भी मात्र आधे घंटे में ही तीन सौ रूपये बढ़ कर 5300 हो गए थे.......
तुरन्त अरुण ने एटीएम कार्ड से ही भुगतान कर दिया, अब अगली सुबह छः बजे का इंतज़ार था, रात क़यामत की थी....

 रात बिताने की समस्या आई, लेकिन एअरपोर्ट के आस पास के होटल देखने पर ही बजट के बाहर लगे, हम पूछने तक नही गए, बाद में पता चला की सुबह-सुबह की फ्लाइट हो तो एअरपोर्ट में ही रुका जा सकता है........
 बस फिर क्या था......2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था.....और भारत -इंग्लैंड का मैच था, रात तो आराम से कट जाना था, कुर्सी पर बैठ कर ही..

 अब मैंने अरुण से कहा की अब कोई हमारा मजाक नही उडाएगा........हम उस छूटी ट्रेन से पहले ही मुंबई पहुँच जायेंगे......

    एक समय फ्लाइट चढ़ना ही सपना लगता था, वो आज पूरा हो रहा था, इसीलिए उत्साह से नींद नही आ रही थी, ऊपर से टिकट में लिखा था की टेक ऑफ़ से दो घंटे पहले ही शुरू हो जायगी लाइन..यानी सुबह के चार बजे से....हलकी फुलकी नींद लेकर वो समय आ ही गया......सुबह सुबह सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद साढ़े पांच बजे हम फ्लाइट गेट तक आ गये......फिर उड़ान शुरू हुई..........

 इस तरह हमने लगभग बर्बाद हो चुकी यात्रा को पुनर्जीवित कर दिया था...........

 कोलकाता हवाई अड्डे पर पहला कदम---------











पहुँच गए मुंबई-----







 अब बस से चले मुंबई से गोवा --------------









                
इन्हें भी पढ़ें 

Comments

  1. वाह
    अच्छी लगी राम कहाँनी।

    ReplyDelete
  2. बहुत बहुत धन्यवाद्।

    ReplyDelete
  3. Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद्!

      Delete
  4. गजब बाबा, जाना था जापान पहुच गए चीन😂😂,ऐसी आपाधापी में अलग आनंद आता है ,खैर मुम्बई पहुच ही गए।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल भाई, घुमक्कड़ी के बीज अंकुरित करने में इस यात्रा ने बहुत योगदान दिया था भाई।

      Delete
  5. बाबा ब्लॉग आपका मस्त लग रहा है😊👌💐 सुपर

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंडमान यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें? (How to plan Andman Trip)

दोस्तों अब तक मैंने अंडमान के लगभग सारे मुख्य स्थानों के बारे अपना यात्रा वृतांत आपके साथ साझा कर दिया है। फिर भी संक्षिप्त रूप में एक और पोस्ट लिख रहा हूँ ताकि आपको भी अंडमान का कार्यक्रम बनाने में कुछ मदद मिल सके। अंडमान मुख्य भूमि से काफी दूर है, इसलिए ढेर सारे लोगों के मन में ये दुविधा जरूर रहती है की अंडमान कैसे जाएँ, कार्यक्रम कैसे बनायें, अंडमान तो खर्चीला होगा आदि आदि।

Which is the best berth in trains: Lower, Middle or Upper?

Which is the best berth in trains? You have mainly three choices in trains: lower, middle and upper berths. There are also side lower and side upper berths. In this post, we will be going to discuss about advantages and disadvantages of different types of train berths. However, different types of travelers may need or prefer a particular type of berth according to their ages, interests or physical conditions. Top 5 Flight Booking Sites in India for Domestic & International flights As you already know that there are many types of coaches in Indian trains like general, 2nd seating, AC chair car, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC. The general, 2nd seating or AC chair car coaches do not have the facility of sleeping. They are best suitable for day time journey. Thereafter, sleeper, 3rd AC, 2nd AC and 1st AC coaches have the facility of sleeping and comfortable for long and very long overnight journeys. The berths orientation in the sleeper and 3rd AC coaches are exactly same, only dif...

A Travel Guide To Auli For 4 Days

This guide will respond to every one of your inquiries regarding this spot, from Auli’s climate, how to reach from Delhi, best to visit it and settlement. One fascinating thing about Auli is that hereyou will get best of both the words – snow peaked high mountains andfurthermore apple plantations and pine trees. During winters you can appreciatesnow all around the spot and during summers you can get lost in the midst ofthe pleasant mountains. Auli is acclaimed as a skiing spot of India, which is associated with two cable car running – one from Joshimath and another in Auli itself. In here, you will almost certainly observe the snow-peaked magnificence of Garhwal Himalayas, alongside Nanda Devi, Mana Parvat and Kamat Kamet. My go to locations for stay was always youth hostels . Because they were a comfortable, cheap and thebest thing was I always meet some of the co-travelers and they share theiramazing stories which feel awesome. 5 Interesting Things to Know About Auli There are a few ...